फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pastor Mahendra arrested by Modinagar police in conversion case

100 लोगों का धर्मांतरण: नौकरी-रुपये का देते हैं लालच, पत्नी भी देती पूरा साथ; गाजियाबाद से मास्टरमांड गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 09:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 09:31 AM IST
सार

मोदीनगर पुलिस ने बुधवार को धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे पादरी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पैसों और नौकरी का लालच देकर लोगों को निशाना बनाया करते थे। विदेश से पैसा आता था।

विज्ञापन
Pastor Mahendra arrested by Modinagar police in conversion case
धर्मांतरण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोदीनगर पुलिस ने धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे पादरी महेंद्र को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ में 100 लोगों का धर्मांतरण कराया जाना कुबूल किया है। इसके लिए उसे हर महीने एक लाख रुपये मिलते थे। वह लोगों को नौकरी और रुपये दिलाने का लालच देकर धर्मांतरण कराता था। उसे विदेश से भी फंड मिल रहा है।

विज्ञापन

ऐसे लोगों को बनाया करता था निशाना
पुलिस ने बताया कि महेंद्र के निशाने पर अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग रहते थे। पहले उन्हें प्रार्थना सभा में बुलाया जाता था। पहली बार में प्रार्थना कराने के साथ उनकी समस्याएं सुनीं जाती थीं। जो लोग खुद को बेहद जरूरतमंद बताते, उनकी आर्थिक मदद की जाती। इसके बाद उन्हें लालच दिया जाता कि अगर ईसाई धर्म अपना लेंगे तो और मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पादरी दो महीने पहले ही बना था ईसाई
वह इस मिशन में लंबे समय से लगा है लेकिन दो साल पहले ही उसने ईसाई धर्म अपनाया। वह लोगों का खुद का उदाहरण देकर कहता था कि धर्म बदलने के बाद उसकी जिंदगी संवर गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हापुड़ के पीरनगर सूदना निवासी महेंद्र है।
 

विज्ञापन

आरोपी की पत्नी भी करती थी मदद
पूछताछ में उसने बताया कि वह पत्नी सीमा के साथ मिलकर धर्मांतरण कराता था। चार दिन पहले अपने साथियों के साथ उसने मोदीनगर के शाहजहांपुर गांव में रोहित के मकान पर आया था। जहां लोगों को रुपये व नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण कराने के लिए प्रार्थना कराई जा रही थी।

पत्नी की भी तलाश में जुटी पुलिस
महेंद्र की पत्नी की तलाश की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि उसकी ट्रस्ट की ओर से हापुड़ के लोदीपुर गांव के पास एक दो मंजिला इमारत में धर्म परिवर्तन के लिए राजी हुए लोगों को रखता था। यहां लोगों को ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों की जानकारी दी जाती थी। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed