{"_id":"67b62c3849df904239079824","slug":"passengers-please-note-do-not-panic-enter-the-train-only-from-the-bogie-gate-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-577423-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यात्रीगण ध्यान दें, आपाधापी न मचाएं, बोगी के गेट से ही ट्रेन में प्रवेश करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यात्रीगण ध्यान दें, आपाधापी न मचाएं, बोगी के गेट से ही ट्रेन में प्रवेश करें
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गोमती एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्टेशन पर पहुंचती ही यात्रियों में ट्रेन में सवार होने के लिए बुधवार की सुबह से ही होड़ मची रही। जीआरपी और आरपीएफ ने भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेशन पर रस्सों की बैरिकेडिंग के साथ-साथ चार-पांच जवानों को लाउडस्पीकर से यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लाउड स्पीकर से यात्रियों को आपाधापी न मचाने, रस्सों की बैरिकेडिंग न लांघने, लाइन बनाकर बोगी के द्वार से ट्रेन में प्रवेश करने, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों का सहयोग करने आदि की सलाह दी जा रही है।
नई दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद जिले के रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वारों पर यात्रियों के साथ आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। टिकट दिखाकर ही रेलवे स्टेशन के द्वार पर यात्रियों को एंट्री मिलेगी। बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांगजनों के लिए एक व्यक्ति के प्रवेश की छूट दी गई है। रेलवे लाइन पर हादसा न हो इसके लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर रस्सों से बैरिकेडिंग की गई है। स्टेशन के ब्लैक स्पॉट यानी जहां यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है वहां आरपीएफ के जवानों की तैनाती कराई गई है। यात्रियों को उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
दिनभर मची आपाधापी
ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में दिनभर आपाधापी मची रही। जवानों की अपील और नियमों को ताक पर रखकर यात्री बोगी की खिड़कियों से अंदर पहुंचने का प्रयास करते रहे। गेट के विपरीत दिशा में पहुंचकर सामान अंदर रखकर सीटों पर कब्जा करना और परिजनों को जबरन ट्रेनों में धकेलने का प्रयास हरेक ट्रेन में चलता रहा। ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन के नजदीक आती, उससे पूर्व ही लोग प्लेटफार्म पर लगी बैरिकेडिंग को लांघकर रेलवे लाइन पर पहुंचकर ट्रेनों में विपरीत दिशा से प्रवेश का प्रयास करते रहे। बोगी में प्रवेश करने के लिए गेट पर आपाधापी मची रही।