फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   passangers full in maharashtras train

महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में यात्री बढ़ गए, जाने वाली में संख्या हुई कम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
passangers full in maharashtras train
महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में यात्री बढ़े, जाने वाली में संख्या हुई कम
विज्ञापन

गाजियाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की लहर बढ़ी तो वहां से लौटने वाले प्रवासियों की संख्या भी बढ़ गई है। यही वजह है कि महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में गाजियाबाद, नोएडा आने वालों की संख्या बढ़ी गई है, जबकि जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है। आम दिनों में मुंबई और बांदा की ओर जाने वाली ट्रेनों में गाजियाबाद के औसतन 70 से 80 यात्री होते थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर 15 से 20 रह गई है।
कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र और केरल में हैं। इसी वजह से मार्च में ही इन दोनों राज्यों से ट्रेनों के जरिए गाजियाबाद आने वाले यात्रियों की स्टेशन पर ही जांच करने की व्यवस्था की गई थी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इसके लिए राउंड द क्लॉक तीन टीमें लगाई गई थीं। गाजियाबाद में महाराष्ट्र से आने वाली तीन ट्रेनों के स्टॉपेज हैं, जबकि केरल से कोई ट्रेन गाजियाबाद नहीं आती है। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में दो दैनिक और एक साप्ताहिक ट्रेन हैं। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इन ट्रेनों में अब महाराष्ट्र से लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जबकि गाजियाबाद या दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

-------
महाराष्ट्र की इन तीन ट्रेनों का है गाजियाबाद में स्टॉपेज
- अमृतसर-मुंबई गोल्डन टैंपल, प्रतिदिन
- हरिद्वार-बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस, प्रतिदिन
- बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, साप्ताहिक
----
कई दिनों से जांच करने नहीं पहुंच रही टीम
महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों से गाजियाबाद आने वालों की कोरोना जांच के लिए राउंड द क्लॉक तीन टीमें रेलवे स्टेेशन पर तैनात की गई थीं। यह टीमें एंटीजन किट के जरिए जांच करती थीं। इन टीमों को स्टेशन से बाहर निकलने वाले दोनों रास्तों पर तैनात किया गया था, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न जा सके। लेकिन कई दिन से स्टेशन पर जांच नहीं हो रही है और यात्री ट्रेनों से उतरकर सीधे बाहर जा रहे हैं। ऐसे में यदि कोई यात्री अगर पॉजिटिव हुआ तो शहर में कई अन्य लोगों में संक्रमण फैला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए फिर बनवाए गोले
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े होंगे। इसके लिए बुधवार को प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में पीले रंग से गोले बनवाए गए हैं। बिना मास्क के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

----
कोट
महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटी है। कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के लिए पीले रंग के गोले बनवा दिए गए हैं। प्लेटफार्म पर बिना मास्क के मिलने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। सतर्कता बढ़ा दी गई है। -मधुकांत कुमार, एरिया ट्रैफिक मैनेजर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed