{"_id":"58efdab54f1c1ba368cf9001","slug":"parole-petition-kushwaha-withdrew-for-daughter-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए पैरोल अर्जी कुशवाहा ने वापस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए पैरोल अर्जी कुशवाहा ने वापस ली
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाबु सिंह कुशवाहा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के लिए सीबीआई विशेष कोर्ट में दी गई पैरोल की अर्जी को पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने वापस ले लिया। कुशवाहा ने पूर्व में दी गई दो और अर्जियां भी वापस ले ली हैं। इस पर विशेष न्यायाधीश अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा डासना जेल में बंद हैं। दो दिन पूर्व ही कुशवाहा के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अर्जी के माध्यम से कुशवाहा ने अपनी बेटी की शादी के लिए 15 अप्रैल से 6 मई तक पैरोल दिए जाने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस अर्जी पर सुनवाई होनी थी। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने डिफेंस को निर्देश दिया कि वह अर्जी पर पक्ष रखें। अधिवक्ता श्याम सिंह ने कोर्ट को बताया कि वह अपनी पैरोल अर्जी वापस लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद डिफेंस ने पैरोल के साथ ही पूर्व में दी गई दो अन्य अर्जियों को भी ‘नॉट प्रेस’ कर लिया। विशेष न्यायाधीश ने अर्जियों को खारिज कर दिया।