{"_id":"6a6fa1485b11fca8290b6d25","slug":"parks-in-vijayanagar-sector-12-in-shambles-residents-deprived-of-drinking-water-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-945389-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विजयनगर सेक्टर-12 के पार्क बदहाल, पेयजल को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विजयनगर सेक्टर-12 के पार्क बदहाल, पेयजल को तरस रहे लोग
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-12 के निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। टूटी सड़कें, गंदगी, पेयजल संकट, खराब स्ट्रीट लाइट और बदहाल पार्क यहां की रोजमर्रा की समस्या बन गए हैं। रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने अपना दर्द साझा किया।
बारिश में जलमग्न हो जाती हैं गलियां
स्थानीय निवासी मोहम्मद आमिर ने बताया कि बारिश के दिनों में इलाके का बुरा हाल हो जाता है। सड़कों के साथ आंतरिक गलियों में भी पानी भर जाता है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पटरियां उखड़ी पड़ी हैं। इससे धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पेयजल और जलनिकासी बड़ी समस्या
राजीव गोयल ने कहा कि इलाके में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर बार जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही पीने के पानी की समस्या भी पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बारिश में घुटने-घुटने तक पानी भर जाता है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
पार्क और लाइटों का बुरा हाल
सकील सैफी ने बताया कि इलाके के पार्क पूरी तरह बदहाल हैं। न बैठने के लिए बेंच हैं, न टहलने के लिए ट्रैक और न बच्चों के खेलने के साधन। शाम होते ही कई मार्गों पर अंधेरा पसर जाता है क्योंकि स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। बिजली के पोल भी कई जगह झुके हुए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
संवाद में महेश पाल, दिनेश अग्रवाल, असगर, इकरामुद्दीन, अखिलेश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की कि सड़क, पेयजल, सफाई, पार्क और स्ट्रीट लाइट की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।