फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Parents divorce two days more stops

मायके में दो दिन ज्यादा रुकने पर पत्नी को तलाक

Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Parents divorce two days more stops
तलाक - फोटो : अमर उजाला
मायके गई एक महिला को उसके पति ने सिर्फ इतनी सी बात पर तलाक दे दिया कि वह मायके में दो दिन ज्यादा रुक गई थी। हालांकि अब पति महिला पर हलाला करने का दबाव बना रहा है, मगर महिला ने इससे साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


इस मुस्लिम महिला की सहायता के लिए भी जय शिव सेना संस्था सामने आई है। यह बेआसरा महिला भी अब धर्म परिवर्तन करने पर विचार कर रही है। पीड़ित महिला ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पति ने मायके से उसे जल्द आने के लिए कहा, लेकिन वह अपने माता पिता के पास दो दिन अतिरिक्त रह गई।
विज्ञापन


ससुराल वापस पहुंचने पर पति ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर तीन बार तलाक  बोल दिया। गुस्सा शांत होने के बाद शौहर ने उसे अपनाने की बात कह हलाला करने को कहा, लेकिन वह हलाला के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने उसे घर से निकाल दिया और मायके वालों ने भी पति की बात न मानने पर उसे घर में रखने से इंकार कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसके दो बेटे हैं, जिन्हें पति ने अपने पास रख लिया है। अब वह घरों में खाना बनाकर अपना खर्च चला रही है।

जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने बताया कि दूसरी महिला भी धर्म परिवर्तन की बात कह रही है। इससे पहले दामिनी को हम पूर्ण संरक्षण दे रहे हैं। हालांकि उन्हें कई तरफ से धमकियां भी मिल रही हैं।


उन्होंने बताया कि इन दो महिलाओं के अलावा भी तीन तलाक से पीड़ित कुछ अन्य महिलाएं भी उनके संपर्क में हैं। संस्था इनकी लड़ाई के लिए भी आगे आएगी।

संतों की उपस्थिति में होगा धर्म परिवर्तन
दामिनी (धर्म परिवर्तन के बाद का नाम) का धर्म परिवर्तन समारोह का आयोजन संतों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ कराया जाएगा। दामिनी का कहना है कि वह धर्म परिवर्तन के बाद इस प्रथा से पीड़ित महिलाओं की आवाज उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed