फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Parents beat daughter to death gave horrific punishment to son in ghaziabad

बेरहम माता-पिता: बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे को भी दी खौफनाक सजा; शरीर पर बेरहमी के निशान

Mon, 12 Jan 2026 06:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 06:57 PM IST
सार

गाजियाबाद स्थित क्षेत्रांतर्गत डासना में बेरहम माता-पिता ने अपनी मासूम बेटी को पीट-पीटकर हत्या कर दी और चार वर्ष के छोटे बेटे को भी बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
Parents beat daughter to death gave horrific punishment to son in ghaziabad
मृतक बेटी और पीड़ित बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना के बाजीगिरान मोहल्ले में पिता और सौतेली मां ने छह साल की मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह की है। दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जूते-चप्पल की दुकान चलाता है अकरम
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल से मिली जानकारी के अनुसार डासना के मोहल्ला बाजीगिरान निवासी अकरम पुत्र हाजी जफर अपनी दूसरी पत्नी निशा और पहली पत्नी से हुए तीन बच्चों फिजा, शिफा व आहिल के साथ रहता है। वह पैंठ बाजारों में जूते-चप्पल की दुकान लगाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलजार की मौत के बाद निशा से की अकरम ने शादी
अकरम की पहली शादी मुरादनगर के नेकपुर गांव निवासी जहीर अहमद की बेटी गुलजार से हुई थी। उससे दो बेटी फिजा, शिफा और एक बेटा आहिल हुए। गुलजार की मौत के बाद अकरम ने डेढ वर्ष पूर्व किठौर मेरठ की रहने वाली निशा परवीन से शादी कर ली और डासना के बाजीगिरान मोहल्ले में निशा और तीनों बच्चों के साथ रहने लगा। 

विज्ञापन

दोनों करते थे तीनों बच्चों का शोषण
दोनों मिलकर तीनों बच्चों का शोषण कर रहे थे और मारपीट करते थे। सोमवार को दोनों ने मिलकर शिफा (6) की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। डासना के रहने वाले रिश्तेदार महबूब को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

शरीर पर मिले चोटों के निशान
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

नीले पड़ गए बच्चों के शरीर
आरोप है कि आरोपी माता-पिता तीनों बच्चों को टॉर्चर कर रहे थे। आरोपियों ने शिफा की तो पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं शिफा के छोटे भाई आहिल के भी पीठ व शरीर पर अन्य जगह पिटाई के निशान मिले हैं। उसके शरीर पर भी नील पड़े हुए हैं। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed