फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Pappu' Be not choose this time ... vote by putting government

‘पप्पू’ न बनें इस बार...वोट डालकर चुनें सरकार

Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Pappu' Be not choose this time ... vote by putting government
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव का सुरूर पूरे शबाब पर है। सारे राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण लगा रहे हैं, लेकिन अगर सारे वोटर्स जागरूक हो जाएं तो तमाम राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बदल जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, हर चुनाव में गाजियाबाद के आठ  से 10 लाख वोटर्स मतदान नहीं करते और ‘पप्पू’ बने रहते हैं। आपसे अपील है कि इस बार ऐसा न करें और चुनाव में मतदान कर सरकार चुनने में भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2007 में तीन विधानसभा सीटों (गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर) पर 14 लाख 63 हजार 273 वोटर्स थे। इनमें से महज पांच लाख 82 हजार 233 वोटर्स ने ही मतदान किया था, यानी आठ लाख 81 हजार 40 वोटर्स ने वोट नहीं डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह विधानसभा चुनाव 2012 में पांचों विधानसभा सीटों (लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मोदीनगर) पर 20 लाख 191 वोटर्स थे, जिनमें से 11 लाख 24 हजार 90 वोटर्स ने ही मतदान किया था।

बाकी आठ लाख 76 हजार 101 वोटर्स ने वोट नहीं डाले थे। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर इन दोनों विधानसभा चुनावों में ये वोट भी डाले गए होते तो राजनीतिक समीकरण क्या हो सकते थे।

यहां लोकसभा चुनावों में भी यही हालात रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद में करीब 23 लाख 55 हजार मतदाता थे। इनमें से तकरीबन साढ़े 13 लाख मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया था।

बाकी करीब 10 लाख वोटर्स ने वोट न डालकर खुद को ‘पप्पू’ की जमात में शामिल कर लिया था। पिछले 10 सालों में हॉट सिटी के नाम से मशहूर हुए गाजियाबाद में वोट तो बढ़े, मगर मतदान ज्यादा नहीं बढ़ता।

इस बार विधानसभा चुनाव में 25 लाख 92 हजार 459 मतदाता हैं। उम्मीद की जा रही है कि मतदान 70 प्रतिशत के पार पहुंच जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है।


रैलियां निकाली जा रही हैं और सिनेमा हॉल में इंटरवल के दौरान विज्ञापन के माध्यम से वोट डालने की अपील की जा रही है। देखते हैं ये मुहिम कितना रंग लाती है।

विधानसभा चुनाव का हाल
चुनाव वर्ष               मतदान प्रतिशत
2012                      56.07
2007                      42.20

तीन लोकसभा चुनाव का हाल
चुनाव वर्ष                  मतदान प्रतिशत
2014                          59.08
2009                          46.04
2004                          44.26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed