फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Panic and tension from Khindaura to Dhauladi... Police remained deployed

Ghaziabad News: खिंदौड़ा से धौलड़ी तक दहशत और तनाव... पुलिस रही तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Panic and tension from Khindaura to Dhauladi... Police remained deployed
मोदीनगर। दोहरे हत्याकांड के बाद खिंदौड़ा से रसूलपुर धौलड़ी तक दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों गांवों के बीच दो किलोमीटर की दूरी है। पूरे इलाके में ही पुलिस गश्त कर रही है। दोनों गांवों में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है। अधिकारी भी बीच-बीच में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने दोनों गांवों में पैदल मार्च भी किया है।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गाजियाबाद और धौलड़ी मेरठ की सीमा में पड़ता है। दोनों जिलों के अफसर एक दूसरे के संपर्क में है। खिंदौड़ा में चार आरोपियों के घर घटना के बाद से ही ताले लटके हैं। पुलिस ने उनकी रिश्तेदारी में भी दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। उनके मोबाइल घटना के बाद से ही स्विच ऑफ आ रहे हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गांव पप्पू ने जो बाग ठेके पर ले रखा था, वहां भी पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन




गवाहों के लिए सुरक्षा की मांग

पप्पू और शाहनवाज उर्फ राजा के परिजनों ने घायल चांद और अन्य चश्मदीद गवाहों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी शातिर बदमाश है। वे गवाहों की हत्या की धमकी दे गए हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा जरूरी है। उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। लोग आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाली हो गए आम के बाग
दोहरे हत्याकांड की दहशत आम के बागों में भी नजर आ रही है। खिंदौड़ा और धौलड़ी के बीच कई बाग हैं। घटना के बाद से लोग रात में इन बागों में भी नहीं जा रहे। रखवाली के लिए रखे गए रविवार को शाम होते ही घर चले गए। घटना के दौरान बागों से कई लोग पहुंच गए थे। उन्हें डर है कि कहीं आरोपी उनको अपने निशाने पर न ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed