{"_id":"57e2de714f1c1b0502a839f5","slug":"pak-said-the-letter-to-take-blood-vengeance","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से खत लिखकर बोले-पाक से बदला लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से खत लिखकर बोले-पाक से बदला लो
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकालकर और प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर श्रद्धांजलि दी गई। मॉडल टाउन स्थित आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने बैठक कर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, मीडिया सचिव गोपाल माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, प्रीतम लाल, विनय गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म करना होगा।
लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों के साथ अन्य धर्मों के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित अपने खून से पत्र लिखा।
कार्यक्रम में बीके शर्मा, नूर मोहम्मद, अशोक भारतीय, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, जहीर अहमद समेत दर्जनों लोगों ने अपने खून से पत्र में ‘सेवा में नरेंद्र मोदी जी, प्रधानमंत्री भारत सरकार, शहीदों की कुर्बानी को याद रखो और खून का बदला खून से लो’।
विज्ञापन
संजय नगर सेक्टर 23 के व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद, अशोक चावला, राजदेव त्यागी, मनोज गर्ग समेत दर्जनों व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घूकना गांव से लेकर आर्य नगर चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद सभी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसके पुतले को आग लगाकर विरोध जताया। इस अवसर पर प्रेम त्यागी, शिवमोहन, दिनेश ठाकुर, पवन अग्रवाल, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
गाजियाबाद व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बंसल एवं महामंत्री उदित मोहन गर्ग के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकालकर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में सैकड़ों रेजिडेंट्स ने शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला।
नेहरू युवा केंद्र रजापुर ब्लॉक के सदस्याें ने मुकुल शर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। सदस्याें ने पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली और झंडा जलाया। इस अवसर पर राहुल भारद्वाज, अभिषेक कुमार, सचिन राणा, राहुल पांडे आदि थे।
आरकेजीआईटी कालेज के स्टूडेंट्स ने भी जुलूस निकाला। स्टूडेंट्स ने शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।
विजय नगर में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
लाइनपार क्षेत्र के व्यापारियों चाणक्य चौक पर विरोध किया और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। राष्ट्रीय लोकदल की महानगर इकाई ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
मार्च निकालते हुए वह हापुड़ चुंगी पर पहुंचे और मोमबत्तियां जलाकर शहीदों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल, योगेंद्र वीरभान, लोकेश चौधरी, सुमित गोयल, शाहिद अली, अजय चौधरी मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर मुरादनगर में आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों को शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजली दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी, ग्राम प्रधान मनोज त्यागी, अनिल शर्मा, अनीता रस्तोगी, नवीन त्यागी, रेनूका आदि मौजूद रहीं।
मुरादनगर में भी जगह-जगह फूंके पाकिस्तान के पुतले
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने दुहाई में मेन रोड पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। महानगर उपाध्यक्ष संजीव त्यागी, विपुल, सुमित, विक्रांत, शेखर, सन्नी, अतुल, हिमांशु, हासिम मलिक आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरना चौक पर भारतीय युवा कमेटी ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर रोष व्यक्त किया। कमेटी के अध्यक्ष जेपी भैया, तिलक कसाना, मोहित गौतम, धनेश कसाना, संजय आदि मौजूद रहे। वहीं, सुराना गांव में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
दिनेश यादव, दूलीचंद, तेजवीर, महावीर, सुखे, विकास यादव, लाला यादव, मोनू, राजू, हिमांशु आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बसंतपुर सैंथली स्थित पतंजलि इंटर कालेज में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
उड़ी में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। हमले की निंदा की और शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सुबह नौ बजे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित शांति नगर पर एकत्रित हुए। पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए जम कर नारेबाजी की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज ने प्रधानमंत्री से मांग की कि आरपार की लड़ाई की जाए और आतंकवाद पर लगाम लगे।
मौके पर सभासद सतपाल शर्मा, बबलू शर्मा, धर्मेंद्र त्यागी, कमल शर्मा, हिमांशु शर्मा, अंकुर शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, राजन स्वामी, मुकेश शर्मा, गौरी शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में संगम विहार कालोनी में सुबह युवाओं ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया।
मौके पर प्रकाश चंद, पंकज पांचाल, दीपक, राजपूत, बबलू, हरीश शर्मा, धीरज, मनोज फौजी, हनी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, लोनी तिराहे पर हिंदू रक्षा दल और लोनी हनुमान चालीसा टीम ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध जताया।