फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Padmavat, including Rewa coach trains will increase

पद्मावत, रीवा समेत कई ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

Thu, 01 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Padmavat, including Rewa coach trains will increase
ट्रेन
ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को सहूलियत देने के लिए नार्दर्न रेलवे ट्रेनों की यात्री क्षमता बढ़ाएगा। रेलवे ने आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल यह कोच अस्थाई तौर पर एक  से 30 सितंबर तक लगाए जाएंगे, लेकिन माना जा रहा है कि अक्तूबर में दिवाली के मद्देनजर इनकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 12428/12427 आनंद विहार-रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस में एक सितंबर से दो अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


14205/14206 फैजाबाद-दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। वहीं प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के स्टॉपेज गाजियाबाद में होने की वजह से कोच बढ़ाए जाने का फायदा यहां के यात्रियों को भी होगा। इनके अलावा रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-एरनाकुलम दूरंतों एक्सप्रेस में एक एसी-सेकेंड कोच बढ़ाने, निजामुद्दीन-पुणे एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो एसी-थर्ड और दिल्ली सराय रोहिला-उधमपुर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक एसी-थर्ड कोच बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed