फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Packers and Movers Company in the name of the stuff to Mumbai duped

सामान मुंबई पहुंचाने के नाम पर पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी ने ठगा

Sat, 04 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Packers and Movers Company in the name of the stuff to Mumbai duped
पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी ने ठगा - फोटो : अमर उजाला

 रामप्रस्थ निवासी दूरदर्शन में इंजीनियर के बेटे का सामान मुंबई ले जाने के पर नाम पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी ने ठगी को अंजाम दिया। कंपनी के लोग न सिर्फ सामान ले गए, बल्कि सामान लौटाने के नाम पर अकाउंट में रुपये डलवाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


   मूलरूप से मुंबई के रहने वाले सीपी शर्मा दूरदर्शन मुंबई में इंजीनियर हैं। उनका बेटा लक्ष्य कथक डांसर है और वह पिछले कुछ समय से रामप्रस्थ में रह रहा था। सीपी शर्मा ने बताया कि लक्ष्य एक माह पहले राजस्थान की कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद रामप्रस्थ स्थित उनके एक दोस्त के घर रह रहा था।
विज्ञापन


उसे मुंबई शिफ्ट होना था। 18 मई को सुबह लक्ष्य ने इंक्वायरी पोर्टल को कॉल कर एक मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का नंबर लिया। तभी उनके पास एक कंपनी से कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा वह उनका सामान शिफ्ट कर देंगे। दोपहर को एक ट्रक उनके घर आया और आठ हजार रुपये में सामान शिफ्ट करने की बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान और आठ हजार रुपये लेकर ड्राइवर चला गया। दो दिन बाद जब उन्होंने फोन कर सामान की जानकारी ली, तो कंपनी की ओर से बात कर रहे युवक ने और पांच हजार रुपये की मांग की।

  लक्ष्य ने सामान मुंबई पहुंचने पर रुपये देने को कहा, मगर युवक नहीं माना और अकाउंट में रुपये डलवाने को कहा। आरोप है कि कंपनी का युवक लगातार रुपयों की मांग कर रहा है। मगर बता नहीं रहा कि घर का सामान कहां है। सामान में कंप्यूटर, कथक की ड्रेस, लैपटॉप और अन्य सामान शामिल है।

जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। एसएचओ लिंक रोड ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 राजस्थान के झुंझुनू का निकला अकाउंट
सीपी शर्मा ने बताया कि जिस अकाउंट में रुपये डलवाने हैं, उसके बारे में जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि अकाउंट कंपनी के नाम है। जिसमें राजस्थान के झुंझुनू का पता लिखा है। तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। इतना ही नहीं वेबसाइट पर दिए कंपनी का पता भी गलत है।


बिना जांच न दें अपना सामान
एसएचओ लिंक रोड ने बताया कि सिर्फ पोर्टल से नंबर लेकर किसी भी सुविधा का उपयोग न करें। पहले किसी भी कंपनी के ऑफिस की जांच कर लें। इसके बाद ही सामान ड्राइवर को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed