फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   OYO employee commits suicide in Ghaziabad hotel room

OYO Hotel: रात में अकेला था ओयो होटल में कर्मचारी, सुबह ऐसे हाल में मिला, देखकर उड़ गए होश

Wed, 05 Apr 2023 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Apr 2023 09:47 AM IST
सार

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना इलाके में ओयो होटल के कमरे में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। वह होटल में रात में अकेला था। मौके पर पहुंची पुलिस छत के रास्ते से होटल में दाखिल हुई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
OYO employee commits suicide in Ghaziabad hotel room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर में निवाड़ी थाना इलाके में स्थित एमआईटी कॉलेज के समीप क्राउन ओयो होटल के कमरे में मंगलवार सुबह कर्मचारी दक्ष का शव पंखे से लटका मिला। घटना को लेकर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ होटल पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


मोदीनगर निवासी प्रियांशु सिंघल निवाड़ी मार्ग पर स्थित एमआईटी कॉलेज के समीप क्राउन ओयो होटल का संचालन करते हैं। बताया गया कि मेरठ के परतापुर स्थित अधैड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय दक्ष करीब दो माह से उनके होटल में काम कर रहा था। दक्ष की ड्यूटी रात में चल रही थी। 
विज्ञापन


मंगलवार सवेरे संचालक प्रियांशु सिंघल होटल पहुंचे तो होटल बंद मिला। प्रियांशु ने दक्ष को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मामले की जानकारी निवाड़ी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस छत के रास्ते से होटल में दाखिल हुई तो कमरे में दक्ष का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ी संख्या में परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के दादा सरदारे ने तहरीर दी है। होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed