फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   own vehicle purchased for social distensing

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खरीद रहे अपना वाहन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
own vehicle purchased for social distensing
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खरीदा अपना वाहन - कोरोना काल में बढ़ गई टू व्हीलर की मांग - अनलॉकडाउन में आफिस जाने के लिए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रहे हैं बच - मेट्रो के बंद होने के चलते भी बाजार में है मांग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना काल में सुरक्षा नियमों के लिए लोग हर संभव उपाय कर रहे हैं और इसका लाभ अब बाजारों को भी मिलता दिख रहा है। खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में टू-व्हीलर की बिक्री जमकर हो रही है। कामकाजी लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय अपने वाहन से यात्रा करना सुरक्षित मान रहे हैं। अनलॉकडाउन शुरू होने के साथ ही तमाम व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गईं। ऑफिस या अन्य जगह काम पर जाने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कोरोना संक्रमण का खतरा होता है। जिले से दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव जॉब पर जाने वाले लोगों को मेट्रो के बंद होने से भी ऑफिस जाने की परेशानी है। ऐसे में जिले में टू-व्हीलर की बिक्री बढ़ी है। ----- अप्रैल से जून के बीच बिके 4488 दुपहिया वाहन: जिले में कोरोना के चलते अप्रैल और मई मध्य तक लॉकडाउन रहा। अप्रैल में पहले की बुकिंग वालों को भी वाहनों की डिलीवरी नहीं हो पाई। आरटीओ कार्यालय से अप्रैल से जून के आंकड़ों की मानें तो जिले में 4488 बाइक बिकी हैं। यानी मई जून में बाइक की बिक्री जबरदस्त हुई है। अकेले जून में जिले में 3827 बाइक की बिक्री हुई है। ----- कार की बिक्री भी पटरी पर: टू-व्हीलर के अलावा कार की बिक्री भी कोरोना काल में अब पटरी पा लौट आई है। पिछले साल जून-जुलाई में 2700 के करीब कार की बिक्री डीलर्स ने की थी। अब इन दो महीनों में 2200 से अधिक कार बिक चुकी हैं। ---- सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खरीदी बाइक: राजनगर निवासी आदित्य पंडित दिल्ली में एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि ऑफिस खुलने के बाद कैब या बस के बजाय अपना वहां सुरक्षित है। ऑफिस आने-जाने के लिए महीने भर पहले बाइक खरीदी है। ----- आरडीसी निवासी अमित कुमार नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। दो महीने पहले इन्होंने ऑफिस जाने के लिए बाइक खरीदी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में अपना वहां लिया। जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले साधनों का प्रयोग कम हो सके। ---- क्या कहते हैं डीलर्स: ये सही है कि कामकाजी लोग टू-व्हीलर ज्यादा ले रहे हैं। पिछले साल की तरह ही सेल लौटी है। हम 450 से 500 टू-व्हीलर बेच रहे हैं। - अमित गर्ग, डायरेक्टर, शिवा बजाज ग्रुप ------ पिछले करीब 3 महीने में टू-व्हीलर की बिक्री अच्छी रही है। अब भी लोग टू-व्हीलर की क्वेरी लेकर आ रहे हैं। समय के साथ अच्छा रेस्पांस मिलने लगा है। - प्रमोद गर्ग, एमडी जीएस टीवीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed