{"_id":"6adfb728dfd58029000aedc0","slug":"outrage-within-the-uttarakhandi-community-over-akhilesh-yadavs-alleged-statement-effigy-burnt-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25897-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अखिलेश यादव के कथित बयान पर उत्तराखंडी समाज में आक्रोश, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अखिलेश यादव के कथित बयान पर उत्तराखंडी समाज में आक्रोश, पुतला फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्याय खंड- एक में सोमवार शाम उत्तराखंडी समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। श्रीराम कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र लोगों ने उनका पुतला जलाकर नारेबाजी की। इसके बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अभय खंड चौकी और इंदिरापुरम थाने में ज्ञापन देकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
उत्तराखंडी समाज के लोगों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में अखिलेश यादव ने उत्तराखंडवासियों को ''''घुसपैठिया'''' कहकर संबोधित किया। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। ऐसे में पूरे समाज के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अपमानजनक है। सोमवार शाम करीब सात बजे वार्ड-79 के न्याय खंड-1 में हुए प्रदर्शन में पार्षद हरीश कड़ाकोटी समेत बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए। लोगों ने उत्तराखंडियों का अपमान नहीं सहेंगे और जय देवभूमि, जय उत्तराखंड के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभय खंड, न्याय खंड और इंदिरापुरम समेत आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तराखंडी परिवारों में कथित बयान को लेकर नाराजगी है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को दिए ज्ञापन में अखिलेश यादव से उत्तराखंड समाज से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।