{"_id":"571908634f1c1bd4518b4820","slug":"outrage-at-the-role-of-p-chidambaram-on-ishrat-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":" इशरत जहां एनकाउंटर पर पी चिदंबरम की भूमिका पर आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशरत जहां एनकाउंटर पर पी चिदंबरम की भूमिका पर आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती ने इशरत जहां एनकाउंटर केस में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की भूमिका पर रोष व्यक्त कर चिदंबरम और उनके साथियों के खिलाफ जांच कराकर दोषियों को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि सोनिया गांधी के मार्गदर्शन वाली मनमोहन सरकार हिंदू समुदाय को समाप्त करने का षडयंत्र रच रही थी। हिंदुओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा था।
विज्ञापन
इन सभी मामलों की गहन जांच कराई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। जिस हिंदू समाज ने सोनिया गांधी को अपना मानकर अपने सर माथे पर बिठाया उस हिंदू समाज को आतंकवादी घोषित करके इस्लामिक जिहादी आतंकवादियों को बचाने के लिये सोनिया गांधी ने जो षड्यंत्र रचे वो अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की महाकुंभ उज्जैन में हिंदू स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली चौथी हिंदू संसद में इस प्रकरण पर विस्तृत चर्चा की जायेगी और संतों की एक समिति बनाई जाएगी जो इन देशद्रोहियों को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।