फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Order to check the road breakdown of Gaushala underpass

गोशाला अंडरपास की सड़क टूटने की जांच के आदेश

Wed, 19 Apr 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Order to check the road breakdown of Gaushala underpass
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। गोशाला अंडरपास में बनी सीसी रोड की टीएसी जांच कराई जाएगी। मेयर और नगर आयुक्त ने मंगलवार सुबह गोशाला अंडरपास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई मिली, जबकि दो माह पहले ही नगर निगम ने इस रोड को बनाने में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे।

विज्ञापन


इतने कम समय में रोड कैसे टूट गई, मेयर ने इसकी जांच टीएसी से कराने के आदेश दिए हैं। मेयर ने इस संबंध में मेरठ मंडल के कमिश्नर को पत्र भी लिख दिया है। गोशाला अंडरपास बीते तीन दिनों से बंद है। इससे लाइनपार क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मेयर अशु वर्मा ने बताया कि यह सीसी रोड अवस्थापना निधि से बीते दिसंबर व जनवरी में बनाई गई थी। रोड बनाने पर 30 लाख रुपये की लागत आई। सीसी रोड की मियाद ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी रोड टूट गई और इसमें गड्ढे हो गए। ऐसे में इसकी जांच कराई जा रही है। सीसी रोड का ठेका किसे दिया गया, जेई व एई कौन थे और कर्मचारी कौन थे। दोषी अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया जाएगा।


उधर, सीसी रोड की गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण रोड़ियां निकल कर ऊपर आ गई हैं। जिसकी वजह से नगर निगम ने रोड पर फिक्सिट कंपाउंडिंग कराकर उसे क्योरिंग के लिए छोड़ रखा है। वैसे अंडरपास बंद होने से विजय नगर, प्रताप विहार और नोएडा जाने के लिए 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। मेयर अशु वर्मा के साथ नगर आयुक्त अब्दुल समद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed