फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Operation of Rajdhani buses started, journey to Lucknow will be pleasant

Ghaziabad News: शुरू हुआ राजधानी बसों का संचालन, लखनऊ का सफर होगा सुहाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Operation of Rajdhani buses started, journey to Lucknow will be pleasant
साहिबाबाद। आखिरकार राजधानी बसों का संचालन शुरू हो गया। इनमें से 6 बसें साहिबाबाद डिपो, 2 हापुड़, 2 बुलंदशहर और 2 बस कौशांबी डिपो को मिली हैं। बसों का शुभारंभ 15 मार्च को राज्य परिवहन मंत्री के जरिये होना था, लेकिन उनके न आने से बसें खड़ीं ही रह गई थीं। अब इसके औपचारिक शुरुआत के लिए स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का समय मांगा है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए इसका संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

कौशांबी क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि होली पर भी बसों का संचालन विभाग ने अपने जरूरत के मुताबिक लोकल रूट पर किया था, लेकिन अब इसका संचालन लखनऊ तक के लिए कर दिया गया है। बसों की ऑनलाइन बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। यह भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी, ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके। अभी यात्रियों को डिपो से लिया जाता है और ऑफलाइन टिकट बुक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
यात्रियों के लिए यह हैं सुविधाएं
- महिला, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीट रिजर्व है
- कौशांबी से लखनऊ की यात्रा आठ से दस घंटे में पूरा करेगी
- बस में 52 सीटें हैं, जो सभी आरामदायक (टूबाईटू) हैं
- यात्रियों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है
- स्टॉपेज आने से दो किलोमीटर पहले ही यात्रियों को स्पीकर के जरिए जानकारी दी जाएगी

इनसेट
लखनऊ तक के लिए अलग-अलग बसों का किराया
बस रूट किराया
जनरथ- कौशांबी से आलमबाग 1235
पिंक बस कौशांबी से केसरबाग 1170
साधारण बस कौशांबी से आलमबाग 847
राजधानी बस कौशांबी से आलमबाग 876
राजधानी बस कौशांबी से केसरबाग 826
---
इनसेट
साधारण बसों के मुकाबले तीन घंटे पहले पहुंचाएगी
कौशांबी से आलमबाग तक के लिए साधारण बसों के मुकाबले राजधानी बस में महज तीस रुपये अधिक के रेट लेते हुए साधारण बस के मुकाबले कई अधिक सुविधाएं भी देगी। साधारण बस के मुकाबले तीन घंटे पहले यह बस आलमबाग पहुंचाएगी। साधारण बस जहां 11 घंटे में आलमबाग पहुंचाती है वहीं राजधानी बस आठ घंटे में आलमबाग पहुंचाएगी। राजधानी बस में आरामदायक सीट के साथ ही चार्जिंग प्वाइंट और पैनिक बटन की सुविधा रहेगी। वहीं पिंक बस में भी यही सुविधाएं हैं, इसके साथ ही इसमें एसी होने की वजह से इसका किराया तीन सौ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट
राजधानी बसों का समय
कौशांबी-लखनऊ वाया बरेली मार्ग
इस रूट के लिए कौशांबी से केसरबाग डिपो तक के तीन तीन अलग-अलग समय में बसें चलेंगी। पहली बस शाम सात बजे, दूसरी 9:30 बजे और तीसरी बस रात 10 बजे चलेगी।

कौशांबी-लखनऊ वाया एक्सप्रेस मार्ग
कौशांबी से आलमबाग के लिए भी रात में एक घंटे के अंतराल में दो बसें हैं। पहली बस रात 9 बजे तो दूसरी रात 10 बजे चलेगी।

कौशांबी-लखनऊ वाया एटा-कन्नौज-कानपुर मार्ग
इस रूट पर कौशांबी से आलमबाग के लिए रात आठ बजे बस चलेगी
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed