{"_id":"6629ac44d6ec16dc450e7c77","slug":"open-account-with-msme-certificate-six-cyber-swindlers-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-361529-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमएसएमई प्रमाण पत्र से खाता खोल\n बेचने वाले छह साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमएसएमई प्रमाण पत्र से खाता खोल बेचने वाले छह साइबर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उपलब्ध कराने वाले छह शातिरों को साइबर अपराध थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के अरहम जैन से 1.18 करोड़ रुपये, प्रज्ञा पांडेय से 31.90 लाख रुपये और अनिरुद्ध सिंह से 11 लाख रुपये की ठगी रकम दो बैंक खातों में गई थी। उन्हें ट्रेस कर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इन खातों में पुलिस को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन मिला है। साइबर अपराध थाना पुलिस ने 16 राज्यों में हुई 84 घटनाओं का खुलासा किया है। जहां इन दो खातों में ठगी की रकम ली गई थी।
एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए शातिर बुलंदशहर के शिकारपुर मोदरपुरा निवासी विकास आहुजा, टीकमगढ़ निवासी अजय, दिल्ली के उत्तमनगर निवासी दिलीप, टीकमगढ़ के गांव नूना निवासी नरेंद्र व संदीप कुमार और दिल्ली के खैला निवासी ईशू है। विकास एमबीए पास है बैंक में नौकरी कर चुका है। हाल में दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रहता है।
एडीसीपी ने बताया कि विकास आहूजा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक दिल्ली में सेल्स एक्जीक्यूटिव था। ज्यादा कमाई के लालच में उसने अकाउंटेंट दिलीप से संपर्क कर टीकमगढ़ के अजय के साथ मिलकर दिसंबर 2023 से मजदूरों को रुपये का लालच देकर उनके दस्तावेजों पर बैंक में चालू खाते खुलवाना शुरू कर दिया और आगे ईशू की मदद के जरिये अमित व सुमित को बेचने लगे।
विज्ञापन
हाल में इन्होंने टीकमगढ़ के नरेंद्र और संदीप के दस्तावेज लेकर दिल्ली करोल बाग की इंडसइंड बैंक की शाखा में एमएसएमई योजना में उनके नाम पर दो फर्म (वीवी ट्रेडर्स व धनुष एंटरप्राइजेज) के चालू खाते खुलवाए और ईशु की मदद से सुमित और अमित को डेढ़ से दो लाख में बेच दिए।
दो खातों में मिला 10 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन
पुलिस को जो दो खाते मिले हैं। उनमें 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन मिला है। इन खातों में 16 राज्यों के 84 लोगों से ठगी की रकम मंगवाई गई है। गाजियाबाद के अरहम जैन से 1.18 करोड़ रुपये, प्रज्ञा पांडेय से 31.90 लाख रुपये और अनिरुद्ध सिंह से 11 लाख रुपये की ठगी की रकम भी इन्हीं खातों में गई थी। जिनमें से पुलिस ने 40.90 लाख रुपये फ्रीज कर वापस भी कराए।
इन राज्यों के लोगों को बनाया शिकार
आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों के 84 लोगों से ठगी की गई।
ठगी करने वाले विदेश में बैठे
पुलिस को जांच में पता चला कि ठगी करने वाले साइबर अपराधी विदेश में बैठकर लोगों को ठगी का निशाना बना रहे हैं। ये एंजेल वन और डीएनपी कैपिटल सिक्योरिटी कंपनी के नाम की मिलती-जुलती शेयर ट्रेडिंग की एप बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। जांच में इनका आईपी एड्रेस विदेश का मिला है। पुलिस इन्हें भी पकड़ने के प्रयास में जुटी है।