फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Online gaming app mastermind Aamir Khan arrested from Indirapuram ED got 17 crores from six locations

ऑनलाइन गेमिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: आमिर खान को पुलिस ने किया अरेस्ट, छह ठिकानों से ED को मिले थे 17 करोड़

Sat, 24 Sep 2022 08:17 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस का कहना था कि आमिर बिजनेसमैन नासिर खान का बेटा है। 2021में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए आमिर ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन
Online gaming app mastermind Aamir Khan arrested from Indirapuram ED got 17 crores from six locations
ऑनलाइन गेमिंग एप का मास्टरमाइंड आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 5 स्थित ऑलिव काउंटी सोसाइटी से शनिवार को कोलकाता पुलिस ने ठगी के मामले में आमिर खान को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस आमिर गिरफ्तार करने के लिए वारंट लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंची थी। वसुंधरा चौकी से पुलिस कर्मी कोलकाता पुलिस के साथ सोसाइटी पहुंचे। जहां गैरराज्य पुलिस ने आमिर को उसके रिश्तेदार के फ्लैट से दबोच लिया। 

विज्ञापन

कोलकाता पुलिस का कहना था कि आमिर बिजनेसमैन नासिर खान का बेटा है। 2021में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए आमिर ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। इस मामले में कोलकाता पुलिस मुकदमा दर्ज कर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विस्तृत जांच के बाद इसे प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दिया गया था। जहां ईडी में आमिर के छह ठिकानों पर 10 दिसंबर को छापा मारकर करीब 17 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ईडी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद आमिर खान कोलकाता से फरार हो गया था। 

विज्ञापन

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कोलकाता पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार करने के बाद थाने में सूचना दी और फिर उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed