फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   one woman died and 85 patients were found infected due to corona in Muradnagar Ghaziabad

Ghaziabad News: मुरादनगर में कोरोना ने ले ली एक महिला की जान, एक दिन में 85 मरीज संक्रमित

Thu, 20 Apr 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 09:50 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत का मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे में 85 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  

विज्ञापन
one woman died and 85 patients were found infected due to corona in Muradnagar Ghaziabad
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से सटे मुरादनगर की रहने वाली एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला की मौत मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज में हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मौत की पुष्टि कर दी है। लेकिन अभी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। वहीं अपडेट रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 85 मरीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि बीते एक सप्ताह में अलग-अलग इलाकों में कोरोना से अब तक चौथी मौत है। अप्रैल महीने में 3456 की जांच में अब तक 974 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान में 453 मरीजों का इलाज गाजियाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1533 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। इनमें से 85 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इलाज के 7 दिन बाद 65 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जबकि तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed