फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One who drove in back gear on elevated road arrested

Ghaziabad News: एलिवेटेड पर बैक गियर में गाड़ी दौड़ाने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
One who drove in back gear on elevated road arrested
इंदिरापुरम। एलिवेटेड पर पीसीआर देखकर बैक गियर में आई20 कार दौड़ाने वाले चालक कुलदीप शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार रात गोविंदपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस लोकेशन के आधार पर टीम जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचीं तो वह बचने के लिए कमरे में रखे बक्से में घुसकर छिप गए। तलाशी में टीम ने उन्हें बाहर निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने वीडियो वायरल के बाद राजनीतिक पार्टी का झंडा उतारकर गाड़ी को सोसायटी की पार्किंग में छिपा दिया था। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर सीज कर दी है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि गोविंदपुरम की एसजी बेनिफिट सोसायटी निवासी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 21 फरवरी की रात एलिवेटेड पर बैक गियर में गाड़ी दौड़ाने की वायरल वीडियो से आई20 का नंबर ट्रेस किया गया। स्वाट टीम और वसुंधरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह, आरक्षी उधम सिंह ने चालक की पहचान कर देर रात पकड़ने पहुंचे तो परिवारजनों ने आरोपी के वहां होने से मना कर दिया। इस बीच टीम ने पार्किंग से आई20 गाड़ी कब्जे में ले ली। टीम को जब कुलदीप के घर में ही होने की पुष्टि हो गई तो उनकी तलाश की। उनका कहना है कि पुलिस से बचने के लिए कुलदीप कमरे में रखे एक बक्से में छिप गए। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उनका जमीनी विवाद का केस कोर्ट में चल रह है। 21 फरवरी को उन्होंने गवाही दी थी। वकील ने उन्हें सुरक्षा का विशेष ध्यान देने के लिए कहा था। उस रात वह इंदिरापुरम में किसी से मिलने जा रहे थे। एलिवेटेड पर पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाहरी लोग समझकर अपनी सुरक्षा को लेकर डर गए। उन्होंने घबराकर बैक गियर में गाड़ी दौड़ा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed