फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One killed and more than 10 injured in road accident in Hapur

Hapur: सड़क हादसे में एक की मौत, 10 से अधिक घायल, सभी घायलों को मेरठ किया गया रेफर

Mon, 02 Sep 2024 10:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Sep 2024 10:52 PM IST
सार

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। वहीं करीब एक दर्जन घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे को लेकर जांच कराई जा रही है।
 

विज्ञापन
One killed and more than 10 injured in road accident in Hapur
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट रविवार की देर रात आगे जा रही बाइक से कार की टक्कर हो गई, कार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्ककर मारी। हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई। इसके अलावा करीब एक दर्जन घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली की तरफ से रविवार की देर शाम कार सवार मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही कार गांव अल्लाबख्शपुर के सामने पहुंची, तो अचानक उसके सामने बाइक सवार दो युवक आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में कार चालक ने ब्रेक लगा दिए, लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कार में टक्कर मार दी और कार बाइक से टकरा गई। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला। वहीं हादसे के दौरान वाहनों की भिडंत की आवाज और लोगों की चींख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एसडीएम साक्षी शर्मा और सीओ आशुतोष शिवम के साथ ही  पुलिस टीम ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने डॉ. गुड्डू निवासी गांव लुहारी खादर (करीब 35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा घायलों में गुरदयाल निवासी काकाठेर, आबिद निवासी भोजपुर, मुरादाबाद, गुलाम निवासी सीकमपुर पांडे, मुरादाबाद, दीपक निवासी फत्तेपुर अमरोहा, पवन निवासी काकाठेर, फिरासत अली निवासी रामपुर, शकील निवासी रतनपुर सुमाली रामपुर, मुस्तैदी के साथ अन्य लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed