{"_id":"6701704bb9c6bd60f30c3d54","slug":"one-died-after-two-bikes-hit-five-brothers-in-khurja-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवार पांच भाईयों को मारी टक्कर; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवार पांच भाईयों को मारी टक्कर; एक की मौत
Sat, 05 Oct 2024 10:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में दो बाइक सवार पांच भाईयों को टक्कर मार दी। जिसमें से एक की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब टर्न पर बाइक मोड़ रहे थे।
विज्ञापन
खुर्जा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में दो बाइक सवार पांच भाईयों को टक्कर मार दी। जिसमें से एक की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब टर्न पर बाइक मोड़ रहे थे।
विज्ञापन
एनएच- 34 पर बगराई कट के पास शनिवार रात को तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइक सवार चार सगे भाई समेत पांच को टक्कर मार दी। इसमें एक 20 वर्षीय युवक रवि पुत्र वीरेंद्र की मौत हो गई। वहीं अन्य चारों घायलों को गंभीर अवस्था में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
शिकारपुर तहसील क्षेत्र के वाहनपुर गांव निवासी शेरा ने बताया कि उसके चार छोेटे भाई अमित, अंकित, रवि (मृतक) व पुष्पेंद्र और ताऊ का बेटा राहुल खुर्जा के जंक्शन मार्ग स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह शनिवार रात को पांचों भाई दो अलग-अलग बाइक पर बैठकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे जब वह खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 पर बगराई गांव के कट के पास पहुंचे। तब वह यू-टर्न से बाइक मोड़कर शिकारपुर रोड की ओर आ रहे थे। तभी बुलंदशहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर आरोपी चालक कैंटर लेकर भाग गया।
वहां पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांचों घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया और अन्य चारों का उपचार चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं गुस्साए ग्रामीण व परिजनों ने आरोपी चालक को गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम दिया किया। सूचना पर एसडीएम दुर्गेश सिंह और सीओ भास्कर मिश्रा पहुंच गए, जिन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ भास्कर मिश्रा का कहना है कि हादसे में रवि की मौत हो गई और अन्य भाइयों का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया था, जिनको समझाकर शांत कर दिया गया। वहीं आरोपी कैंटर चालक के लिए पुलिस टीम जुट गई है।