फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One Dead, Another Critically Injured in Head-on Bike Collision

Ghaziabad News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की गई जान, दूसरा गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
One Dead, Another Critically Injured in Head-on Bike Collision
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना रोड पर बनखंडा नहर के पास बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त दुलीचंद (50) पुत्र हरचंद निवासी पोटा कबूलपुर जिला बुलंदशहर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा निवासी धीरज बृहस्पतिवार देर शाम किसी कार्य से कुचेसर चौपला आया था। अपना कार्य निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बनखंडा नहर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक बाइक सवार दुलीचंद को मृत घोषित कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि धीरज की हालत नाजुक देखते हुए उसे हापुड़ की अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed