फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One crore rupees were defrauded in the name of providing residential land.

Ghaziabad News: आवासीय जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees were defrauded in the name of providing residential land.
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर आवासीय जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की रकम ठगने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि आरोपी अब उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कौशल नगर मेरठ रोड सिहानी निवासी वीर सिंह वर्मा ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुदर्शन कुमार त्यागी, उपेंद्र कुमार त्यागी, देवेंद्र कुमार त्यागी, अशोक कुमार त्यागी, कपिल शर्मा व राजकुमार त्यागी को आरोपी बनाया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने आवासीय जमीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक जमीन के फर्जी कागजात दिखाए और कई बार में लगभग एक करोड़ रुपये ठग लिए। फर्जीवाड़े का पता चलने पर आरोपी अब उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उपरोक्त लोग कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सिहानीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed