फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One criminal in Vinay Tyagi murder case killed in encounter in Ghaziabad

Ghaziabad: टाटा प्रवेश के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या में एक बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक चकमा देकर भागा

Fri, 10 May 2024 08:57 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 May 2024 08:57 AM IST
सार

बदमाश की फायरिंग में एक उपनिरीक्षक घायल हो गए। बदमाश की पहचान सीमापुरी निवासी अक्की उर्फ दक्ष के रूप में हुई है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसका दोस्त भाग गया।

विज्ञापन
One criminal in Vinay Tyagi murder case killed in encounter in Ghaziabad
बदमाश अक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेंद्र नगर में टाटा प्रवेश कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात शालीमार गार्डन पुलिस की अर्थला में दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बदमाश की फायरिंग में एक उपनिरीक्षक घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि विनय त्यागी हत्याकांड में सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बदमाशों को ट्रेस किया गया था। बृहस्पतिवार देर रात दो बदमाश अर्थला की तरफ मिले थे। टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें शालीमार गार्डन थाने के उपनिरीक्षक मंगल सिंह चौहान घायल हो गए। जबकि पुलिस की गोली लगने से दिल्ली सीमापुरी निवासी अक्की उर्फ दक्ष ढेर हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका दोस्त भाग गया। पुलिस ने दक्ष और घायल उपनिरीक्षक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से विनय त्यागी का लूट गया फोन भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed