{"_id":"6041046c8ebc3ec8967e01cd","slug":"one-bjp-mp-will-soon-resign-in-support-of-farmers-said-rakesh-tikait","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का एक सांसद जल्द किसानों के समर्थन में देगा इस्तीफा : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का एक सांसद जल्द किसानों के समर्थन में देगा इस्तीफा : राकेश टिकैत
Thu, 04 Mar 2021 09:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में महापंचायत करके यूपी गेट लौटे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि जल्द ही किसानों के समर्थन में भाजपा का एक सांसद पार्टी से इस्तीफा देने वाला है। हालांकि उन्होंने सासंद का नाम नहीं बताया। मगर उन्होंने इसी माह सांसद के पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उधर, यूपी गेट पर 11 किसानों ने सुबह आठ बजे से अनशन शुरू किया।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से मुलाकात के बाद कहा कि अब भाजपा में इस्तीफे देने की शुरूआत होगी। इसी महीने एक एमपी इस्तीफा देकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह सियासत नहीं कर रहे। उनका चुनाव या वोट से कोई लेना-देना नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आंदोलन के इतने दिनों तक चलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन भाजपा के एमपी की जितनी संख्या है उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। आगे एमपी घटते जाएंगे और आंदोलन का दिन भी घटता जाएगा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की कि जहां भी पुलिस रोक रही है वहीं अपना खाना-पानी लेकर बैठ जाएं। मंच से संबोधन में राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में नई ‘मंडी’ खुल गई है वह पार्लियामेंट है। वहां फसलों के रेट तय होते हैं और कानून भी बनते हैं। जिस किसी भी किसान को फसल पर एमएसपी न मिले वह पांच कुंतल फसल लेकर दिल्ली की तरफ आए।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने पीएम द्वारा फसल को कहीं भी बेचने वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्लियामेंट में जरूर फसल की खरीद होगी। उन्होंने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि अब किसान यहां से जीतकर जाएगा। इन तीनों कानूनों को वापस कराकर ही आंदोलन खत्म होगा। सरकार के बयानों पर कहा कि वह किसान को छोटा बड़ा बता रहे थे। लेकिन पंजाब का किसान बहादुर है जो अपने राशन-पानी के साथ अपनी मांगों के लिए सड़क पर बैठे हैं। इसी तरह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने मिलकर दिल्ली की मोर्चोबंदी की हुई है।
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन को राजस्थान में पूरा समर्थन मिला है। वहां एक वर्ष से बारिश नहीं हुई, इसके बावजूद भी यदि फसल तैयार हो जाती है तो उसे फसल का दाम नहीं मिलता। वहां के किसानों की हालत ठीक नहीं है। वहां के किसानों को अपना समर्थन देने का भरोसा दिया है।
अनशन पर बैठे किसान
उधर, मंच संचालक चौ. ओमपाल मलिक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यूपी गेट पर भी किसान सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए अनशन करते हैं। गुरुवार को जो किसान अनशन पर बैठे। उनमें कालीचरण, बृजवीर सिंह, लुधियान सिंह, सुखवीर सिंह, मुस्तफा, अलीशान प्रधान, राशिद प्रधान, इमरान, सतपाल सिंह, जमशेद अली और अलीशोर शामिल रहे। इस बीच सिख किसानों ने गोल्ड मेडल देकर राकेश टिकैत को सम्मानित किया। हरियाणा से महिलाओं का एक दल फिर यूपी गेट पहुंचा। किसानों ने यूपी गेट पर ट्रैक्टर मार्च भी किया।