फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the third day of the census, the survey could not begin in many blocks of the district

Ghaziabad News: जनगणना के तीसरे दिन जनपद के कई ब्लॉकों में शुरू नहीं हो पाया सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
On the third day of the census, the survey could not begin in many blocks of the district
गाजियाबाद। जनगणना के तीसरे दिन जनपद के कई ब्लाॅकों में पूरी तरह से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सबसे खराब स्थिति नगर निगम क्षेत्र की है, यहां पांच चार्ज में से 11.35 फीसदी ब्लाॅक पर ही कार्य शुरू हुआ है। खोड़ा क्षेत्र में यह आंकड़ा 1 फीसदी से भी कम है। एडीएम वित्त अंजनी कुमार ने बताया कि मोदीनगर में 86 फीसदी, फरीदनगर में करीब 61 तो पलता और गाजियाबाद तहसील में 50 फीसदी से अधिक ब्लाॅकों में घरों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में दिक्कत है। नगर निगम के चार्ज क्षेत्र को हटाने के बाद 33 फीसदी से अधिक पर कार्य शुरू हुआ है। एडीएम ने बताया कि अभी सभी को माैखिक चेतावनी दी गई है। रविवार को हुई वीसी में भी इस संबंध में हिदायत दी गई है। इसके बाद भी लापरवाही करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसी से उलझे नहीं चार्ज अधिकारी से सूचना दें

वीसी में मुरादनगर में जनगणना के दाैरान विवाद के बाद गोली चलने के मामले की भी चर्चा हुई। जहां एडीएम ने सभी प्रगणकों को सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी विवाद में नहीं पड़ना है, अगर कोई गलत व्यवहार कर रहा है कि इसमें फाैरन चार्ज अधिकारी को सूचित करें। इसमें पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed