फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the day of Holi, bus will run from 1 pm, metro from 2:30 pm and Namo Bharat train from 4 pm

होली के दिन बस 1 बजे, मेट्रो 2:30 बजे और नमो भारत ट्रेन शाम 4 बजे से चलेगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
On the day of Holi, bus will run from 1 pm, metro from 2:30 pm and Namo Bharat train from 4 pm
साहिबाबाद। होली के दिन सोमवार को परिवहन निगम की बस, ई-बस दोपहर एक बजे, मेट्रो 2:30 बजे और नमो भारत ट्रेन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


मेट्रो की ब्लू लाइन वैशाली और रेड लाइन पुराना बस अड्डा से दिल्ली के लिए चलने वाली मेट्रो होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से चलेगी। जिन-जिन मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था है वह खुली रहेंगी। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक चलने वाली देश की पहली सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन होली के दिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ से रात 8 बजे मिलेगी। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें यात्रियों को मिलेंगी। वहीं, दूसरी ओर होली के दिन कौशांबी बस अड्डा से बसों का संचालन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही ई-बसों का संचालन भी सभी रूटों पर दोपहर 1 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed