फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On Holi, sticks and stones were used at some places, four people arrested

Ghaziabad News: होली पर कहीं लाठी-डंडे चले तो कहीं पत्थर, चार लोग गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
On Holi, sticks and stones were used at some places, four people arrested
होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ जाने से पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इसके बावजूद मोदीनगर और मसूरी क्षेत्र के गांवों में बवाल की घटनाएं सामने आईं। कहीं लाठी-डंडे चले तो कहीं पथराव हुआ। तनाव के हालात बन गए। बवाल में आठ लोग घायल हुए हैं। मटियाला गांव में तो बवाल के बाद पंचायत भी हुई। यहां पुलिस ने चार लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस सभी जगह स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

रंग लगाने पर बवाल, पांच घायल, चार पर केस दर्ज
मोदीनगर। सुदामापुरी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर होली पर रंग लगाने को लेकर लाठी डंडे और लात घूसें चले। संघर्ष में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पूजा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उनके पति अमित कुमार बाइक से आ रहे थे। इसी बीच कॉलोनी की गली नंबर एक में महेश समेत हुड़दंग कर रहे कई लोग जबरन बाइक रोक कर रंग लगाने लगे। इसी पर महेश से विवाद हो गया। महेश के साथी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और उनके पति पर हमला कर दिया। पूजा ने बताया कि शोर सुनकर वह मोनू, सोनू और रीना के साथ बीच बचाव करने पहुंचीं तो उन पर भी हमला कर दिया। हमले में अमित ,उनकी पत्नी पूजा व मोनू ,सोनू और रीना घायल हो गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पूजा की तहरीर पर महेश,अंकुर,मनीष व अज्ञात निवासी सुदामापुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अबूपुर में आधा घंटा पथराव, तीन घायल
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर में शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश में लाठी डंडे चले और खूब पत्थरबाजी हुई। आधा घंटा तक चले पथराव में तीन लोग घायल हो गए। बवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव के ही भोपाल सागर ने बताया कि पड़ोसी विनोद के 14 वर्षीय पुत्र गौरव से किसी ने मारपीट कर नकदी छीन ली थी। गौरव ने आरोपी को पहचान कर उसकी पुलिस से शिकायत की। इस बात से आरोपी रंजिश रखने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने कई लोगों के साथ मिलकर गौरव को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल के पुत्र अभिषेक और गौरव का भाई सचिन व अन्य युवक पंकज ने बीच बचाव किया। इस पर दूसरे पक्ष के दस से अधिक लोगों ने हमला किया। उन्होंने अभिषेक और पंकज को पीटकर घायल कर दिया। उन्हें बचाने परिजन आए तो पथराव कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि घटना में अभिषेक और पंकज के अलावा दूसरे पक्ष से प्रवीण भी घायल हुआ है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मटियाला में होली खेलने के

दौरान संघर्ष, मुकदमा दर्ज
मसूरी। क्षेत्र के मटियाला गांव में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी हाथापाई करने की कोशिश की गई। पुलिस ने इसमें छह लोगों को नामजद करते रिपोर्ट दर्ज की है। चार को गिरफ्तार भी किया है। गांव मटियाला की नई आबादी में आरडीसी राजनगर निवासी प्रमोद बंसल ने गेस्ट हाउस बना रखा है। शुक्रवार दोपहर में डॉ. बंसल अपने परिवार के साथ अपने गेस्ट हाउस में होली खेल रहे थे। आरोप है कि तभी गेस्ट हाउस के बाहर होली खेलने वाले युवकों ने गालियां देनी शुरू कर दिया। इस पर आपत्ति जताई गई तो वह हमलावर हो गए। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिये, जिससे उनकी स्कार्पियो कार व गेस्ट हाउस में लगे दरवाजे के शीशे टूट गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस के सामने से उन युवकों को बलपूर्वक खदेड़ा। पुलिस से कई युवकों ने भिड़ने की कोशिश की। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रमोद बंसल ने पत्थरबाजी की। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष के डॉ. प्रमोद बंसल निवासी राजनगर व दूसरे पक्ष के देव, आनंद व सनी निवासीगण मटियाला मसूरी को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है।
672 लोग किए गए गिरफ्तार
गाजियाबाद। होली पर हुड़दंग करने, यातायात के नियमों को तोड़ने, शराब पीने और झगड़ा करने वाले कुल 672 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सिटी जोन में 191 लोगों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और खुले में शराब पीने को लेकर कार्रवाई की गई। ट्रांसहिंडन में 412 और ग्रामीण क्षेत्र में 87 पर कार्रवाई की गई।


150 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल
होली पर हुड़दंग, खानपान, और सड़क हादसों के शिकार हुए करीब 150 से अधिक लोग सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे। कई लोगों को पुलिस सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी लेकर पहुंची थी। चार मृतकों को पुलिस व परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि इनकी मौत का कारण पता नहीं चल सका। 33 लोगों को घायल और अत्यधिक शराब पीने की हालत में एंबुलेंस के जरिये अस्पतालों तक पहुंचाया गया। इसके अलावा 70 से ज्यादा घायल खुद ही अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed