फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On April 26 and will also cut Abiis sprint

26 अप्रैल से एबीईएस कट पर भरेंगे फर्राटा

Sun, 17 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
On April 26 and will also cut Abiis sprint
15 अप्रैल से ट्रायल - फोटो : Demo

ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को 26-27 अप्रैल से एबीईएस कट तिराहे पर जाम के झाम से राहत मिलेगी। जीडीए द्वारा कराया जा रहा तिराहे के सुधार का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है।

विज्ञापन


तिराहे के आसपास बनाई गईं स्लिप रोड पर डामर बिछाया जाने लगा है। नए सिग्नल और संकेतक लगाए जा रहे हैं। एक सप्ताह में काम पूरा कर तिराहे पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की बात जीडीए अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा, नोएडा, शाहबेरी, क्रासिंग्स रिपब्लिक से आकर लालकुआं की ओर जाने वाले और लालकुआं, नोएडा-दिल्ली से आने वाले वाहन क्रासिंग्स की ओर जाते समय एनएच-24 पर जाम लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए ने इस एबीईएस कट के जाम प्वाइंट को खत्म करने के लिए करीब 2.5 करोड़ की लागत से सुधार का काम शुरू कराया था। सुधार कार्य के लिए पेड़ों को काटने से लेकर विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद इस माह की शुरुआत में सड़कों का निर्माण शुरू किया गया था।

जीडीए वीसी विजय यादव के मुताबिक प्राधिकरण शहर की यातायात व्यवस्था सुधार के लिए लगातार विकास कार्य करा रहा है। तिराहे का सुधार होने से एनएच-24 पर एक जाम प्वाइंट खत्म होगा। इसे इसी माह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।


जीडीए चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक एबीईएस कट सुधार का काम पूरा करा लिया जाएगा।

यह होगा ट्रैफिक प्लान
नए ट्रैफिक प्लान में शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा से आने वाले ट्रैफिक को लालकुआं की ओर जाने के लिए स्लिप रोड बनेगी। दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक एबीईएस अंडरपास के जरिए शाहबेरी जाएगा।

पहले होगा ट्रायल, फिर सिग्नल फ्री
जीडीए 26-27 अप्रैल से प्रायोगिक तौर पर ट्रैफिक मूवमेंट शुरू करेगा। सब कुछ ठीक रहा तो सिग्नल फ्री व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed