फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   old woman committs suicide in Indirapuram Jaipuriya Sunrise green society

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में 13वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग महिला ने दी जान, नोट में लिखा- मेरा परिवार...

Thu, 30 Jun 2022 02:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jun 2022 02:28 PM IST
सार

महिला के पास से  बरामद नोट में लिखा है कि मेरा परिवार बहुत अच्छा है, उन्हें मेरे बाद परेशान ना किया जाए। परिवार पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
old woman committs suicide in Indirapuram Jaipuriya Sunrise green society
महिला ने कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-1 की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के एल ब्लॉक में 13वें फ्लोर से बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक वृद्ध महिला ने कूदकर जान दे दी। महिला की पहचान उमा शुक्ला (83) के रूप में की गई है। दो वर्ष से उनका नोएडा के अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। इंदिरापुरम पुलिस ने शव के पास लिखित नोट, मोबाइल फोन व पर्स बरामद किया है।

विज्ञापन


उमा इंदिरापुरम की महागुन मेंशन फर्स्ट में फ्लैट नंबर 230-231 में पति सोमदत्त शुक्ला और बेटे आशीष व बहू के साथ रहती थीं। जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के सी-ब्लॉक में बेटी रेनू और दामाद रहते हैं। रेनू इन दिनों देहरादून गई हुई हैं। वहां फ्लैट में कोई नहीं है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अचानक बेटी की सोसायटी में सी ब्लॉक की बजाय एल ब्लॉक के 13वें फ्लोर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि उमा ने बालकनी में रखे गमले को नीचे उल्टा रखा और फिर उस पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। किसी के गिरने की आवाज सुनकर लोग एल ब्लॉक की तरफ दौड़ पड़े। लहूलुहान हालत में महिला का शव देखकर कोई भी उनकी पहचान नहीं कर पाया। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी गई। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई जबकि नोट में लिखे उमा शुक्ला नाम और मोबाइल में मिले फोटो से पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष से नोएडा के अस्पताल में चल रहा इलाज
महिला का नोएडा के कैलाश अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। रोजाना की तरह वह नहाने के बाद पति सोमदत्त के साथ सोसायटी के मंदिर में सत्संग सुनने गई थीं। वहां से घर आने के बाद सुबह 8:30 बजे बेटे से अपनी दोस्त के पास जाने की बात कहकर अकेले ही बेटी रेनू की जयपुरिया ग्रीन सोसायटी जा पहुंचीं। इसके बाद बालकनी से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली।

मेरा परिवार बहुत अच्छा है...
थाना प्रभारी के मुताबिक, बरामद नोट में लिखा है कि मेरा परिवार बहुत अच्छा है, उन्हें मेरे बाद परेशान ना किया जाए। परिवार पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


ढाई घंटे में लिया जिंदगी का बड़ा फैसला
पुलिस जांच में सामने आया है कि उमा शुक्ला ने जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में सुबह 8:30 बजे प्रवेश किया था। इस बीच वह न तो किसी निवासी के फ्लैट पर मिलने गईं और ना हीं क्लब हाउस या पार्क में उन्हें देखा गया। उन्होंने किसी एकांत जगह पर रहकर अपनी जिंदगी के बारे में बड़ा फैसला लेकर ऐसा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed