{"_id":"60cb6a708ebc3e6b7230d921","slug":"old-muslim-man-beating-case-loni-border-police-arrested-four-more-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: चार और आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, तांत्रिक की कहानी निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: चार और आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, तांत्रिक की कहानी निकली झूठी
Thu, 17 Jun 2021 08:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:59 PM IST
सार
पुलिस ने गुरुवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मुशाहिद व शावेज निवासीगण बेहटा हाजीपुर, अनस निवासी अमित विहार कॉलोनी और हिमांशु निवासी राम विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में दो अन्य आरोपी गुलशन उर्फ पोली और आवेश चौधरी फरार हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बुजुर्ग तांत्रिक के साथ मारपीट कर दाढ़ी काटने के मामले में लोनी बॉर्डर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर पहले से रंगदारी के मामले में जेल में है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ दी। इसके बाद पीड़ित तांत्रिक द्वारा रिपोर्ट में लिखाई गई कहानी झूठी निकली।
विज्ञापन
बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी 72 वर्षीय तांत्रिक अब्दुल समद गत पांच जून को बेहटा हाजीपुर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली गोल चक्कर से वह एक ऑटो में बैठ गए। रास्ते में ऑटो चालक के साथी भी आ गए, जिसके बाद ऑटो सवार अज्ञात लोग उन्हें सुनसान इलाके में ले गए। वहां तीन घंटे बंधक बनाकर यातनाएं दीं और फिर कैंची से उनकी दाढ़ी काटी। तांत्रिक समद की तहरीर पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने अज्ञात ऑटो सवारों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया था। नौ दिन बाद 14 जून को घटना की वीडियो वायरल हुई तो बखेड़ा हो गया। पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने की धारा बढ़ाकर दो आरोपियों आदिल व अभय उर्फ गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर गत 12 जून से रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद है। वहीं, बुधवार को बेहटा हाजीपुर निवासी इंतजार व उसके साले सद्दाम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये चार आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मुशाहिद व शावेज निवासीगण बेहटा हाजीपुर, अनस निवासी अमित विहार कॉलोनी और हिमांशु निवासी राम विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में दो अन्य आरोपी गुलशन उर्फ पोली और आवेश चौधरी फरार हैं।
विज्ञापन
एक ही जिम में कसरत करते हैं सभी आरोपी
पुलिस के मुताबिक, प्रवेश के दोस्त इंतजार ने ही उसकी मुलाकात तांत्रिक समद से कराई थी। इंतजार व उसके साले सद्दाम के अलावा घटना में शामिल सभी आरोपी एक ही जिम में करसत करते हैं। यह जिम प्रवेश के दोस्त आदिल का है। पुलिस आदिल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपियों ने झुठलाई तांत्रिक की कहानी
आदिल और अभय उर्फ कल्लू गुर्जर : 5 जून को प्रवेश का फोन आने पर हम उसके घर बंथला गए थे। वहां तांत्रिक अब्दुल समद पहले से मौजूद था। उसके साथ घटना के दौरान हम मौजूद थे।
इंतजार : मैंने ही करीब तीन माह पहले तांत्रिक समद से प्रवेश को मिलवाया था। उसके लिए समद ने तंत्र-मंत्र व ताबीज की व्यवस्था की थी। समद ने 5 जून को आने के लिए कहा था। 5 जून को समद पहले सद्दाम के घर गए। प्रवेश का फोन आने पर मैंने ही सद्दाम के द्वारा समद को प्रवेश के घर भिजवाया था। वहां उनका विवाद हो गया। घटना के वक्त मैं मौके पर मौजूद था।
सद्दाम : 1 जून को मैंने सूफी समद से बेटे की परेशानी की बाबत की थी। उन्होंने 5 जून को आने के लिए कहा। सूफी समद पहले मेरे घर आए। उसके बाद इंतजार के कहने पर मैं समद को प्रवेश के घर लेकर गया। वहां विवाद हो गया। घटना के वक्त मैं वहां मौजूद था।
मुशाहिद, शावेज, अनस और हिमांशु : हम आदिल के जिम में कसरत करते हैं। 5 जून को प्रवेश ने आदिल को फोन किया था। आदिल के साथ हम लोग प्रवेश के घर पहुंचे। वहां तांत्रिक समद के साथ विवाद हो गया। घटना के दौरान हम मौके पर मौजूद थे।
समद के साथ हुई घटना में अब तक कुल आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी प्रवेश, इंतजार व सद्दाम समद को पहले से जानते थे। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। - डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण