फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   old muslim man beaten up case ummed pahalwan said i will not surrender to loni police

दाढ़ी काटने का मामला: टीवी पर लाइव आया उम्मेद पहलवान, बोला- लोनी पुलिस को नहीं दूंगा गिरफ्तारी

Thu, 17 Jun 2021 09:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 09:24 PM IST
सार

उम्मेद पहलवान सहित पांच नामजद और 90-100 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत अनूपशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
old muslim man beaten up case ummed pahalwan said i will not surrender to loni police
उम्मेद पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भड़काऊ भाषण देने के मामले में नामजद फरार चल रहा उम्मेद पहलवान गुरुवार को टीवी चैनल में लाइव आया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को गिरफ्तारी नहीं देने की बात कही है। एसएसपी के सामने पेश होकर अपनी बातें रखने की शर्त रखी है। वह खुद को नोएडा व बुलंदशहर के बीच में बता रहा है।

विज्ञापन


बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट, दाढ़ी काटने और पीड़ित के साथ फेसबुक लाइव आकर गलत जानकारी देने के मामले में पुलिस ने उम्मेद पहलवान पर दंगा भड़काने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की है। एक तरफ तो पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है, वहीं दूसरी ओर उम्मेद पहलवान ने एक टीवी चैनल पर आकर लोनी पुलिस को गिरफ्तारी नहीं देने की बात कही। उन्होंने स्थानीय पुलिस को गलत बताते हुए कहा कि उनके पास बहुत सबूत हैं। वह एसएसपी को ही देंगे। उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वहां ‘जय श्रीराम का नारा’ लगाया गया। यह भी नहीं पता था कि बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले दोनों समुदाय के लोग थे और यह ताबीज की लड़ाई है। उसने कहा कि प्रवेश गुर्जर को उन्होंने पकड़वाया है। वह पुलिस से भाग रहे हैं, अपने लिए वकील करने जा रहे हैं। उसने एक विधायक पर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उम्मेद पहलवान सहित पांच नामजद और 90-100 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत अनूपशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed