{"_id":"579a4b094f1c1b6b6e21e0ed","slug":"ohe-was-stopped-several-trains-from-breaking-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई ब्रेक होने से बीच रास्ते थम गई कई ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई ब्रेक होने से बीच रास्ते थम गई कई ट्रेनें
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली-डासना के बीच बृहस्पतिवार शाम चार बजे ओएचई वायर ब्रेक हो जाने से ट्रेनों को संचालन ठप हो गया। आला हजरत एक्स्प्रेस, सद्भावना, श्रमजीवी, सत्याग्रह, बरेली इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें बीच रास्ते खड़ी हो गईं।
करीब पौने छह बजे ओएचई लाइन को ठीक कर ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया। इसके बाद एक-एक ट्रेनों को आगे रवाना किया गया। ट्रेनों के बीच रास्ते खड़े हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महरौली-डासना के बीच ओएचई ब्रेक होने से महरौली-पिलखुवा रेलवे इलेक्ट्रिक सेक्शन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सेक्शन ऑफ होने से ट्रेनों के पहिए थम गए। इस दौरान महरौली-डासना के बीच दौड़ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस रुक गई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होते ही ट्रेन डाउन लाइन पर ही खड़ी हो गई। श्रमजीवी एक्सप्रेस पहले से ही 1:20 घंटे की देरी से चल रही थी। उसके खड़े होने के कारण पीछे से आ रही गाड़ियां भी रोकनी पड़ गईं।
इसी समय गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी जैसलमेर-हावड़ा एक्सप्रेस भी रुक गई। पौने छह बजे तक यह ट्रेन इसी प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इसके पीछे बरेली इंटरसिटी, सत्याग्रह एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस, काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें गाजियाबाद के दिल्ली साइड आउटर पर थम गई।
श्रमजीवी के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर टीआरडी की टीम ने सब स्टेशन में आई खराबी को दूर करके पावर सप्लाई दी गई। एटीएम महेश यादव के मुताबिक शाम करीब पौने छह बजे रूट पर ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया था।
उधर, बीच रास्ते एक से दो घंटे ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेनों के रुकने की जानकारी चाही, लेकिन उन्हें जानकारी भी नहीं मिली। वही आउटर पर ट्रेनें रुकने से सैकड़ों की संख्या में यात्री गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे।