{"_id":"58d7ebe34f1c1b297d1a13f3","slug":"ohe-s-power-supply-stalled-train-wheels-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई की पावर सप्लाई ठप, ट्रेनों के पहिए थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई की पावर सप्लाई ठप, ट्रेनों के पहिए थमे
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम को फाल्ट आने से ओएचई की पावर सप्लाई ठप हो गई। इससे ट्रेनों के पहिए जहां के तहां थम गए। करीब एक घटे बाद फाल्ट ठीक कर ट्रेनों का संचालन किया जा सका। फाल्ट से विभिन्न रूटों की दर्जनों ट्रेन लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार शाम करीब 4.30 बजे ओएचई लाइन में फाल्ट आया। इससे ओएचई की पावर सप्लाई बंद हो गई। सप्लाई बंद होने से ट्रेनें खड़ी हो गईं। ट्रेनों के बीच रास्ते में खड़े होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शाम 5.45 पर फाल्ट ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इससे दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब एक से दो घंटे की देरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
वहीं, हिंडन पुल के पास ईएमयू खड़ी होने से यात्री ट्रेन से उतर कर बस से दिल्ली को ओर गए। इसमें कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि करीब एक घंटे दस मिनट तक ट्रेेनों का संचालन ठप रहा था।
यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
अलीगढ़ की ओर जाने वाली पांच ईएमयू, दिल्ली की ओर जाने वाली छह ईएमयू
सत्याग्रह एक्सप्रेस 1.15, मेरठ शटल 1 घंटे, गोल्डन टैंपल 20 मिनट, लिच्छवी एक्सप्रेस 4.30, फैजाबाद एक्सप्रेस 1.30, न्यू जलपाईगुडी 3 घंटे, बरेली इंटर सिटी 1.30 घंटे, मेरठ शटल 1 घंटे, सहारनपुर पैसेंजर 1.30 घंटे, शालीमार 40 मिनट लेट रही।