{"_id":"58cec2554f1c1ba84f1a1905","slug":"officers-packing-in-ghaziabad-after-cm-s-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की शपथ के बाद गाजियाबाद में अधिकारियों की पैकिंग शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की शपथ के बाद गाजियाबाद में अधिकारियों की पैकिंग शुरू
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम,
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े सूबे में सत्ता परिवर्तन होते ही राज्य के बड़े जिलों में मलाईदार पदों पर तैनात उच्च पदाधिकारियों में टेंशन शुरू हो गई है। उन्हें डर है कि सूबे के नए मुख्यमंत्री जल्द ही उनका बिस्तर गोल करेंगे। सूत्रों का दावा है कि इसी डर से गाजियाबाद में तैनात अधिकारियों ने अपने सामान की पैकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लखनऊ में शनिवार को जैसे ही यूपी के नए सीएम के रूप में महंत आदित्यनाथ ने शपथ ली तो गाजियाबाद में तैनात अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गईं। लोगों का आरोप है कि जनपद में तैनात कई अधिकारियों पर सपा सरकार की मोहर लगी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर ही इन जिलों में रहने वाले सीनियर पुलिस, प्रशासनिक और अन्य विभागों के अफसरों का बदलना लगभग तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं, एसएचओ और दरोगाओं के भी तबादले किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सूबे के जिलों में तैनात एक विशेष जाति के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है।
पूर्वांचल या कम महत्व के विभागों में जाएंगे अधिकारी
सूत्रों का कहना है कि सूबे के नए सीएम इन अफसरों को पूर्वांचल या कम महत्व के विभागों में स्थानांतरण कर सकते हैं।