फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nursery student kidnapped and murdered in Muradnagar

गाजियाबाद से बड़ी खबर: चार साल की छात्रा की हत्या से हड़कंप, खंडहर में मिली लाश; ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 19 Apr 2024 11:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 11:14 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में घर से बिस्कुट लेने गई नर्सरी की छात्रा को अगवा कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को गांव में खंडहर बने मकान में रजाई में लपेट कर छिपा दिया था।

विज्ञापन
Nursery student kidnapped and murdered in Muradnagar
शव गांव के खंडहर में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सरी की छात्रा को अगवा कर भारी वस्तु से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई। हतया के बाद मासूम बच्ची का शव गांव के खंडहर बने मकान में रजाई में छिपाकर रख दिया कर उस पर पत्थर की सील रख दी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ हो। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


रावली रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे है, उनकी चार साल की बेटी नर्सरी में पढ़ती है। जबकि एक छह माह का बेटा है। बताया गया है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे चार वर्ष की मासूम अपनी मां से दस रुपये लेकर गांव में दुकान से बिस्कुट लेने गई थी। शाम करीब छह बजे तक बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की तलाश में गांव में मुनादी कराई गई, शाम करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल 112 पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर भी बच्ची की तलाश में अभियान चलाया गया। रात्रि करीब 8:30 बजे ग्रामीण गांव में बने खंडहर मकान में पहुंचे तो एक पुरानी रजाई पर पत्थर की सील पड़ी थी, ग्रामीणों ने उसे हटाकर देखा तो बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मासूम बच्ची की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

बताया कि शव को देखने से नहीं लगता कि बच्ची के साथ कोई गलत काम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ठ होगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। मौके पर डॉग स्कावड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किये है।

किसी भारी वस्तु से सिर में प्रहार कर की गई हत्या
ग्रामीणों के मुताबिक मासूम बच्ची जब बिस्कुट लेने जा रही थी, तो इसी बीच किसी ने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद बच्ची को खाली स्थान पर ले जाकर उसकी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। गांव में चर्चा है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत काम किया गया होगा। हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्ठि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा
मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी नरेश कुमार, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने घटना के खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed