फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   number is even lower, women own polling showed

संख्या में भले हों कम, महिलाओं ने मतदान में दिखाया दम

Sun, 12 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
number is even lower, women own polling showed
पोलिंग बूथ - फोटो : File Photo

संख्या में महिलाएं भले कम हो, लेकिन लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने में कमतर नहीं हैं। शनिवार को हुए मतदान में महिलाओं ने मतदान में दम दिखाया और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा महिलाएं मतदान करने निकलीं। यहां 64.56 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।

विज्ञापन


अन्य विधानसभाओं पर भी वोट करने वाली महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों के लगभग बराबर ही रहा। यानी घर का चौका हो या जनप्रतिनिधि चुनने जैसी बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को आगे ही रखा।निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 186180 महिलाओं में से 97524 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


यानी 52.38 फीसदी महिलाओं ने विधायक चुनने में भूमिका निभाई। मोदीनगर विधानसभा में 150833 महिलाओं में से 97384 ने, यानी 64.58 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। यहां महिला वोटरों का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटर्स की संख्या सबसे ज्यादा 368132 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 49.12 फीसदी यानी 180834 महिलाएं अपना जनप्रतिनिधि चुनने घरों से बाहर निकलकर वोट डालने पहुंचीं। मुरादनगर विधानसभा में 189407 महिलाओं में से 110984 मलिाओं ने वोट डाला। लोनी विधानसभा में 196373 महिलाओं में से 118168 महिलाओं ने मतदान किया।


धौलाना विधानसभा के आंशिक क्षेत्र में 45986 महिलाओं में से 28843 महिलाओं ने मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। पांचों विधानसभा क्षेत्र में 1136911 महिलाओं में से 633737 यानी 55.74 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।

2012 के विधानसभा चुनाव में करीब चार से पांच फीसदी कम महिलाओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई थी। इस बार इनकी संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed