फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NSA Ajit Doval had a long conversation with Sheikh Hasina inside Hindon Airbase

Hasina Inside Hindon: अजीत डोभाल ने शेख हसीना से की लंबी बातचीत, हिंडन एयरबेस के अंदर दो घंटे रहे NSA

Mon, 05 Aug 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2024 10:07 PM IST
सार

शेख हसीना का विमान लगभग साढ़े पांच बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर नजर आया। इससे पहले ही स्टेशन के आसपास सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
NSA Ajit Doval had a long conversation with Sheikh Hasina inside Hindon Airbase
अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंची शेख हसीना को रिसीव करने के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शेख हसीना और डोभाल के बीच लंबी बातचीत हुई। हालांकि, बातचीत के बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन

शेख हसीना का विमान लगभग साढ़े पांच बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर नजर आया। इससे पहले ही स्टेशन के आसपास सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया था। शेख हसीना के आने से थोड़ी देर पहले ही अजीत डोभाल वायुसेना के अधिकारियों के साथ एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लगभग पौने दो घंटे बाद सवा सात बजे डोभाल अपने काफिले के साथ स्टेशन से बाहर आते नजर आए। वह दिल्ली चले गए। तब तक शेख हसीना हिंडन एयरपोर्ट के अंदर ही ठहरी हुई थीं। इसके थोड़ी देर बाद लगभग साढ़े सात बजे एयरपोर्ट स्टेशन से पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा बाहर आते नजर आए।

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहीं शेख हसीना
हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना को बेहद कड़ी सुरक्षा में रखा गया। सुरक्षा का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उनके आने से पहले ही एयरबेस के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया था। हिंडन एयरपोर्ट स्टेशन के बाहर ही सेना की ओर से बैरियर लगा दिए गए थे। यहां आसपास से गुजरने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी। बताया गया के एयरबेस के अंदर शेख हसीना को सेफ हाउस में रखा गया।

सुरक्षा की वजह से ही आईं हिंडन
हिंडन देश के बड़े एयरबेस में शामिल है। यहां लड़ाकू विमान तैनात हैं। माना जा रहा है कि यहां की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ही शेख हसीना को यहां लाया गया। दूसरी वजह दिल्ली में एयर ट्रैफिक का व्यस्त होना भी है। तीसरी वजह हिंडन का दिल्ली के नजदीक होना भी है। अगर शेख हसीना को दिल्ली जाना हो तो ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यहां कई राष्ट्रध्यक्ष आ चुके हैं। शेख हसीना पहली बार आई हैं। वह भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed