फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NRHM scam nearly pulled a matter of judgment

फैसले के करीब पहुंचा एनआरएचएम घोटाले का एक मामला

Fri, 06 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
NRHM scam nearly pulled a matter of judgment
court shimla
हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाले का एक मामला अब फैसले के करीब पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में इस मामले के जांच अधिकारी सीबीआई इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने 40वें गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह, अनुराग मोदी के साथ ही इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा भी कोर्ट में उपस्थित रहे। बीके सिंह ने बताया कि एनआरएचएम घोटाले के इस मामले को सीबीआई ने वर्ष 2012 में दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसमें पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम, यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक अभय कुमार वाजपेयी, मुरादाबाद के दवा कारोबारी सौरभ जैन, उसके भाई विवेक जैन के साथ ही संजीव कुमार को आरोपी बनाया गया था। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं और बृहस्पतिवार को पेशी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले में ही शामिल सौरभ जैन की पत्नी रजनी जैन भी उपस्थित हुईं। सीबीआई के अनुसार इस मामले में कोर्ट में पूर्व में 39 गवाह अपने बयान दर्ज करा चुके हैं।


बृहस्पतिवार को अंतिम गवाह के रूप में इस प्रकरण के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। करीब दो घंटे चली इस कार्यवाही के बाद विशेष न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए अब 3 फरवरी की तारीख नियत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed