फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NPR and circular road stuck in limbo, GDA is unable to do construction

Ghaziabad News: एनपीआर और सर्कुलर रोड अधर में फंसी, जीडीए नहीं कर पा रहा निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
NPR and circular road stuck in limbo, GDA is unable to do construction
गाजियाबाद। एनएच-9 से मेरठ रोड और राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ते हुए टीला मोड़ तक प्रस्तावित नार्दर्न पेरिफेरल रोड और राजनगर एक्सटेंशन के चारों ओर प्रस्तावित सर्कुलर रोड का निर्माण अधर में फंस गया है। जीडीए अधिकारी इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण पर लगी बाधाओं को दूर नहीं करा पाए हैं। करीब ढाई माह पहले जीडीए अधिकारियों ने इन दोनों सड़कों का निर्माण पूरा कराने के लिए फिर से काम शुरू कराने का दावा किया था, लेकिन अभी तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

दरअसल, नार्दर्न पेरिफेरल रोड के लिए मोरटा गांव की 787 वर्गमीटर, राजनगर एक्सटेंशन आउटर रिंग रोड के लिए मोरटा गांव की 160 वर्गमीटर, शाहपुर गांव की 430 वर्गमीटर, अटौर गांव की 290 वर्गमीटर, मोरटी नूरनगर गांव की 500 वर्गमीटर और 45 मीटर चौड़ी रोड के लिए सिकरोड गांव की 900 वर्गमीटर व मोरटा की 559 वर्गमीटर जमीन ली जाएगी। वहीं आउटर रिंग रोड (सर्कुलर रोड) के लिए भी कई किसानों से जमीन अधिग्रहण पर सहमति बनाई जानी बाकी है। जीडीए के अधिकारियों ने अगस्त माह में दावा किया था कि 15 दिन में सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन करीब साढ़े तीन माह बीतने के बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के लिए भू-अर्जन विभाग को पत्र भेजकर प्रक्रिया जल्द पूरा कराए जाने के लिए कहा गया है। जमीन का अधिग्रहण हो जाने के बाद ही नार्दर्न पेरिफेरल रोड और सर्कुलर रोड का निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

-----
यहां से गुजरेगी नादर्न पेरिफेरल रोड -
- आध्यात्मिक नगर डासना से मेरठ रोड तक - 6.4 किलोमीटर

- मेरठ रोड से हिंडन नदी तक - 1.8 किलोमीटर
- हिंडन नदी से टीला मोड तक - पांच किलोमीटर

----
राजनगर एक्सटेंशन सर्कुलर रोड
नार्दर्न पेरिफेरल रोड से राजनगर एक्सटेंशन के बाहरी किनारे पर बनाई जाने वाली सर्कुलर रोड शाहपुर में आपस में जुड़ेंगी। सर्कुलर रोड राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसटीपी के पीछे से होते हुए सिटी फाॅरेस्ट के सामने से होकर गुजरेगी। इन दोनों मार्गाें की लंबाई करीब 20 किलोमीटर होगी। इनके निर्माण पर करीब 260 करोड़ रुपये किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
राजनगर एक्सटेंशन को जाम से मिल जाएगी निजात
एनपीआर और सर्कुलर रोड का निर्माण पूरा हो जाने से राजनगर एक्सटेंशन में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। दरअसल, अभी तक एलिवेटेड रोड के रास्ते दिल्ली, वसुंधरा से आने वाले ट्रैफिक के साथ-साथ राजनगर एक्सटेंशन का ट्रैफिक भी अंदरूनी सड़कों से होकर दुहाई की ओर जाता है। नार्दर्न पेरिफेरल रोड और सर्कुलर रोड बन जाने के बाद एलिवेटेड रोड से आकर दुहाई या मेरठ की ओर जाने वाले वाहन सर्कुलर रोड के माध्यम से सीधे राजनगर एक्सटेंशन के बाहर से निकल सकेंगे। उन्हें अंदर की सड़कों पर आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed