फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now, to return the money the builder Parshvanath

अब पार्श्वनाथ बिल्डर ने कहा लौटाने को पैसे नहीं

Sat, 27 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now, to return the money the builder Parshvanath
बिल्‍डर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के एक प्रोजेक्ट में देरी के कारण अदालत के निशाने पर आए पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने भरोसा दिया है कि वह एक वर्ष में सभी खरीदारों को फ्लैट दे देगा। पार्श्वनाथ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह वित्तीय संकट से जूझ रहा है और उसे पिछले वर्ष 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उपभोक्ता अदालत ने प्रोजेक्ट में देरी के कारण मई में पार्श्वनाथ को 70 खरीदारों के पैसे लौटाने का आदेश दिया था। इस फैसले को कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


डेवलपर्स की ओर से पेश वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि कंपनी को पिछले वर्ष 400 करोड़ का घाटा हुआ है फिर भी एक वर्ष में लोगों को फ्लैट दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अदालत के बाद हालत यह है कि सभी खरीदार पैसे वापस मांगने लगे हैं, लेकिन वह पैसे लौटाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में बहुत पैसे लग चुके हैं। उन्होंने पीठ से कहा कि वह अदालत को आश्वस्त करना चाहते हैं कि एक वर्ष के भीतर सभी को फ्लैट दे दिया जाएगा। वहीं खरीदारों की ओर से पेश वकील ने पीठ के समक्ष कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) पहले ही इस परियोजना को नामंजूर कर चुका है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने वर्ष 2007 में फ्लैट बुक कराए थे। वर्ष 2011 में सभी को फ्लैट मिलना था लेकिन अब तक  फ्लैट नहीं मिले। इस पर डेवलपर्स की ओर से कहा गया कि हमारा खरीदारों से करार हुआ है और हम उन्हें एक वर्ष के भीतर फ्लैट दे देंगे।


कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले को और खींचना नहीं चाहते, आपको जीडीए के साथ जो करना है करें। उन्होंने कहा कि जीडीए से परियोजना को लेकर बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed