फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now the elevated road will be known as Shri Ram Setu

Ghaziabad News: अब श्री राम सेतु के नाम से पहचाना जाएगा एलिवेटेड रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now the elevated road will be known as Shri Ram Setu
गाजियाबाद। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ने वाले करीब 10.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड की पहचान अब श्री राम सेतु के नाम से होगी। बृहस्पतिवार को नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। वहीं, करहेड़ा गोल चक्कर के पास भगवान राम की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने एलिवेटेड रोड के नामकरण का प्रस्ताव स्वयं बोर्ड कार्यकारिणी के समक्ष रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। महापौर ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। शहर के किसी प्रमुख मार्ग का नाम भगवान राम के नाम पर रखने पर विचार चल रहा था। दिल्ली से गाजियाबाद और मोदीनगर-मेरठ को जोड़ने वाले छह लेन के एलिवेटेड रोड का चयन इसके लिए किया गया है। इस मार्ग पर श्री राम सेतु के नाम के बोर्ड लगाए जाएंगे। मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसी मार्ग पर करहेड़ा गोल चक्कर के नजदीक भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पहले नौ जनवरी को नगर निगम की बोर्ड बैठक में गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो चुका है। हालाकि, जनपद के नए नाम का फैसला शासन स्तर पर लिया जाना है।
विज्ञापन


चौ. चरण सिंह के नाम पर होगा मुख्य मार्ग
भाजपा पार्षद शीतल देओल ने भारत रत्न चौ. चरण सिंह के नाम पर शहर के एक मार्ग का नाम रखने का प्रस्ताव बोर्ड कार्यकारिणी के समक्ष रखा। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बोर्ड के शहर के किसी प्रमुख मार्ग का चयन करने का सुझाव दिया है। पार्षद सुमनलता ने राजनगर एक्सटेंशन में रिवर हाइट सोसायटी के सामने गोल चक्कर का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर, आशियाना पाम कोर्ट सोसायटी चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौक रखने का प्रस्ताव रखा, प्रस्ताव को विचारार्थ नामकरण कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed