{"_id":"58a5d0654f1c1b1235d875d3","slug":"now-the-door-to-door-to-collect-electricity-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डोर-टु-डोर जमा होगा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डोर-टु-डोर जमा होगा बिजली का बिल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युम्न उपाध्याय
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए एक और सुविधा मिलने जा रही है। पावर कारपोरेशन अब जल्द डोर-टु-डोर बिजली बिल जमा कराएगा। बिजली मीटर रीडिंग के लिए घर-घर जाने वाले कलेक्शन एजेंट ऑनलाइन बिल कलेक्ट करेंगे।
कलेक्शन एजेंट के पास स्वाइप मशीन होगी। इंस्टेंट बिल जेनरेट होने के बाद उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार उसे जमा भी कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए बिलिंग काउंटर के चक्कर नहीं काटने होंगे। साथ ही कैशवेन और ऑनलाइन मोड से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
मीटर का बिल जेनरेट होने के तुरंत बाद उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल जमा करने का विकल्प होगा। अब तक उपभोक्ताओं को पावर कारपोरेशन के गाजियाबाद जोन में बने 130 बिलिंग काउंटर पर जाकर बिजली बिल जमा करना पड़ता था।
विज्ञापन
जोन में ही कारपोरेशन ने 20 कैशवेन के जरिए बिल कलेक्ट करने की सुविधा भी शुरू की है। ऑनलाइन मोड से बिजली बिल जमा करने को लेकर अभी उपभोक्ता ज्यादा जागरूक नहीं है। इसलिए नए विकल्प लोगों के लिए सुविधा भरा रहेगा।
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के साथ बुलंदशहर व हापुड़ में भी बिलिंग काउंटर पर स्वाइप मशीन लगने के बाद अब अगले चरण में डोर-टु-डोर बिजली बिल कलेक्ट कराने की योजना है। इस बाबत जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।
डेबिट-क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल जमा करने की सेवा शुरू
गाजियाबाद (ब्यूरो)। पावर कारपोरेशन के बिलिंग काउंटरों पर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल जमा करने की सेवा भी गाजियाबाद जोन में बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। कमला नेहरू नगर के बिलिंग काउंटर पर स्वाइप मशीन का शुभारंभ पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता, एसई एसबी यादव, एसई रूरल एके सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके बंसल ने किया।
बिलिंग काउंटर पर स्वाइप मशीन से पहला बिल अवंतिका रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हृदेश कंसल ने जमा कराया। चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वाइप मशीन से बिल जमा करने की शुरुआत कमला नेहरूनगर के साथ पटेलनगर बिलिंग काउंटर से हुई। आगामी डेढ़ सप्ताह के अंदर गाजियाबाद जोन के सभी130 बिलिंग काउंटरों पर स्वाइप मशीन उपलब्ध होने से उपभोक्ता डेबिट या क्रेडिट कार्ड से बिल जमा कर सकेंगे।