फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now the disabled will be honored with national award

राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अब दिव्यांगजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Now the disabled will be honored with national award
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सरकार अब बेहतर काम करने वाले दिव्यांगजनों केा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएगी। ऐसा दिव्यांगजनों को उत्साहवर्धन के लिए किया जा रहा है। इसके लिए आगामी 30 जून तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के पास आवेदन पत्र जमा करना होगा। पुरस्कार का वितरण 3 दिसंबर 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन वेबसाइटdisabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किया जा सकेगा। पुरस्कार के लिए निर्धारित की गई कई श्रेणिया:- राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कई श्रेणिया निर्धारित की गई हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेंट अधिकारी, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या संस्था, दिव्यांग व्यक्यिों के लिए बाधामुक्त वातावरण के लिए काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ युवा। सर्वश्रेष्ठ ब्रेल लिपि पढ़ाने वाले अध्यापक,सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकार का मानना है कि ऐसा करने से दिव्यांगों के हौसले बढ़ेगे और उनमे समाज में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed