फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now everyone will have to leave by the hundred meter ground floor

अब हर फ्लोर के हिसाब से छोड़नी होगी सौ मीटर जमीन

Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now everyone will have to leave by the hundred meter ground floor
इमारत - फोटो : अमर उजाला
इस महीने होने जा रही जीडीए बोर्ड बैठक में मुख्य मुद्दा होगा-नया बिल्डिंग बायलॉज। बिल्डरों के विरोध के बावजूद इसका लागू होना तय है। इसके लागू होते ही गाजियाबाद को भविष्य में सघन व संकीर्ण कालोनियों से मुक्ति मिल जाएगी साथ ही बिल्डरों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन


अब तक बिल्डर 112 वर्गमीटर जमीन पर कई-कई मंजिल खड़ी करते आए हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नए बायलॉज के अनुसार हर एक मंजिल बनाने के लिए सौ वर्गमीटर जमीन की दरकार होगी।
विज्ञापन


जैसे कि तीन सौ वर्गमीटर जमीन पर चार मंजिल बना सकते हैं लेकिन पांचवीं मंजिल बनानी है तो 400 वर्गमीटर जमीन होनी चाहिए। छठी मंजिल बनानी है तो 500 वर्गमीटर। इसी तरह हर मंजिल पर सौ वर्गमीटर जमीन बढ़ती चली जाएगी। इससे इलाका खुला-खुला होगा और पार्किंग की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बिल्डिंग बायलॉज में दो हजार वर्गमीटर भूखंड तक बहुमंजिला भवन बनाने का प्रावधान है लेकिन माना जा रहा है कि बिल्डरों के लिए हर मंजिल के लिए सौ वर्गमीटर जमीन उपलब्ध कराना मुमकिन नहीं होगा।

ऐसे में तीन-चार मंजिल तक के भवन ही ज्यादा बन पाएंगे। बिल्डिंग की ऊंचाई कम होगी और यह पर्यावरण के लिहाज से यह बेहतर होगा। 2014 में सिर्फ गाजियाबाद के लिए बने बायलॉज में 112 वर्गमीटर से दो हजार वर्गमीटर तक जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाने की इजाजत दी गई थी।

हालांकि इस बायलॉज में चार मंजिल भवन तक के लिए खुले में 23 वर्गमीटर और कवर्ड में 28 वर्गमीटर जमीन पार्किंग के लिए छोड़ने की व्यवस्था है। होता यह रहा है कि बिल्डर कंपाउंडिंग फीस देकर चार मंजिल से अधिक मंजिल बना लेते थे और नीचे पार्किंग के लिए जमीन नहीं छोड़ी जाती थी।

उस पर से स्टिल्ट फ्लोर और बेसमेंट में दुकानें खोल दी जाती थीं। इन्हीं वजहों से इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी आदि इलाकों में सघन व संकीर्ण कालोनियां दिखतीं हैं। इन इलाकों में 12 फीट चौड़ी सड़क का इस्तेमाल लोग पार्किंग के लिए भी करते हैं, जहां से गुजरना भी मुश्किल होता है।

दो साल में बने दो हजार भवन

जीडीए सूत्रों ने बताया कि 2014 के बायलॉज के बाद बिल्डरों ने शहर के नौ इलाकों में करीब दो हजार भवनों का निर्माण किया। इन दिनों करीब दो सौ भवनों का निर्माण चल रहा है। सूत्रों के अनुसार शहर में करीब सौ से अधिक ऐसे बिल्डर हैं, जो इस तरह की बिल्डिंग बनाते हैं। नए बायलॉज से इन्हीं बिल्डरों को परेशानी है।


नया बायलॉज अंगीकार करेगा जीडीए: जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि इस महीने होने वाली बोर्ड बैठक में नए बायलॉज को जीडीए अंगीकार कर लेगा। उन्होंने कहा कि आए दिन बिल्डरों का संगठन उनसे नए बायलॉज को लागू नहीं करने का अनुरोध कर रहा है लेकिन उनकी यह मांग नहीं मानी जाएगी। नए बायलॉज के लागू होने के बाद भविष्य में बनने वाली कालोनियों में पानी, सीवर, जाम आदि की समस्याएं नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed