फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notice to 20 Gram Panchayat Secretaries on Negligence in Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही पर 20 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Notice to 20 Gram Panchayat Secretaries on Negligence in Swachh Bharat Mission
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में उदासीनता और लापरवाही के आरोप में जिले के 20 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद से ग्राम पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है। .......................................... पिछले तीन जुलाई को सीडीओ अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बीडीओ और एडीओ द्वारा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाए गए शौचालयों की प्रगति से अवगत कराया गया था। जिसमें पाया गया कि उक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं कराया गया है। सीडीओ ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ऐसे ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्यवाही करने के आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी को दिए। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सीडीओ अस्मिता लाल द्वारा जिन ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस दिए गए हैं उनको व्यक्तिगत बैठक कर फटकार लगाई है। ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नोटिस में दो दिन के भीतर काम नहीं किए जाने का कारण का जवाब लिखित रूप में देने को कहा गया है। ................................................... 20 जुलाई तक करवाना होगा निर्माण कार्य:- दिए गए नोटिस में कहा गया है कि यदि आगामी 20 जुलाई तक यदि सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य नहीं होता है ऐसी परिस्थिति में संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ ही आगामी माह का वेतन पर भी रोक लगा दी है। ....................................................... चार ब्लाक के इतने ग्राम पंचायत सचिवों को मिले नोटिस :— जिन ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें मुरादनगर ब्लाक के 9, लोनी ब्लाक के दो, भोजपुर ब्लाक के 4 और रजापुर ब्लाक के 5 कर्मचारी हैं। इनमें सर्वाधिक 9 ग्राम पंचायत सचिव मुरादनगर ब्लाक के शामिल हैं। .............................................. काम में शिथिलता बरतने के आरोप में ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। लापरवाह कर्मचारियों को दो दिन में भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed