{"_id":"572b65f34f1c1b155a5cd070","slug":"notice-sent-to-the-municipal-forest-21-88-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने नगर निगम को भेजा 21.88 लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने नगर निगम को भेजा 21.88 लाख का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्ष पूर्व कूड़ा और सीवर के पानी से साईं उपवन के 40 पेड़ सूख जाने के मामले में वन विभाग ने एक बार फिर से नगर निगम को नोटिस भेजकर 21.88 लाख रुपयों की डिमांड की है। वन विभाग अधिकारियों ने यह रकम नियमानुसार 10 गुना पौधे लगाने और उनके रखरखाव के लिए मांगी है।
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही से 40 पेड़ सूख जाने का यह मामला एनजीटी में भी चल रहा है। इस संबंध में वर्ष 2015 में निगम के खिलाफ एनजीटी में भी केस दायर किया गया था। वर्ष 2014 से अब तक वन विभाग नगर निगम को चार नोटिस भेज चुका है।
विज्ञापन
बावजूद इसके अब तक निगम अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। 29 अप्रैल को वन विभाग के निदेशक द्वारा चौथा नोटिस नगर आयुक्त के नाम से भेजा गया है। नोटिस में वन विभाग अधिकारी ने स्पष्ट किया है विभाग 40 पौधे के मुकाबले 400 पौधों की लागत और दस वर्ष के उसके रख-रखाव का कुल 21 लाख 88 हजार 160 रुपये का जल्द से जल्द भुगतान करें।
विज्ञापन
एक पेड़ काटने के बदले में दस पेड़ लगाए जाते हैं। जिम्मेदार व्यक्ति यदि पेड़ नहीं लगा पाता तो उन पेड़ों की लागत राशि वन विभाग को देनी पड़ती है। इसी राशि से वन विभाग द्वारा कटे हुए पेड़ के बदले उनकी संख्या के आधार पर दस गुना पौधरोपण किया जाता है।
नगर निगम को अब तक चार नोटिस भेजा जा चुका है। बावजूद इसके पैसा जमा नहीं किया गया है। अब नोटिस का जवाब न मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - बीपी सिंह, डीएफओ